Breaking News
recent

अब समय पर मिलेगा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ

दौसा ग्रामीण. अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं पालनहार आदि योजनानों का लाभ पात्र लोगों को समय पर मिल सकेगा। इसके लिए दौसा उपखण्ड प्रशासन की ओर से नई पहल की गई है। ऐसे में किसी की भी मौत होने पर मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करने के दौरान ही ग्राम विकास अधिकारियों की ओर से पात्र लोगों से योजनाओं के लिए आवेदन कराया जाएगा।

 


जानकारी के अनुसार जागरुकता के अभााव में कई लोगों को सामाजिक सुरक्षा के तहत दी जाने वाली योजनाओं का लाभ ऑनलाइन आवेदन नहीं करने के कारण समय पर नहीं मिल पाता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए दौसा उपखण्ड प्रशासन की ओर से दौसा एवं लवाण ब्लॉक विकास अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए गए हैं।

 


इसके अनुसार ग्राम पंचायतों में किसी भी व्यक्ति की मौत होने पर ग्राम विकास अधिकारियों की ओर से मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करने के दौरान ही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पात्र लोगों के ऑनलाइन आवेदन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे समय पर ही योजनाओं का लाभ मिलने से लोगों को होने वाली परेशानी से निजात मिल सकेगी।

 


पात्र लोग रह जाते हैं वंचित


योजनाओं की जानकारी के अभाव में कई बार लोग पात्रता रखने के बाद भी लाभ से वंचित रह जाते हैं। गत दिनों ही जिला चिकित्सालय के सामने रहने वाले मां-बेटे लाभ से वंचित थे। ऐसे में मीडिया में मामला सामने आने के बाद उन्हें आवेदन कराया गया है। लेकिन पिछले समय के दौरान होने वाले लाभ से वंचित ही रह गए।

 

 

समय पर मिलेगा योजनाओं का लाभ


सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का समय पर आवेदन नहीं करने से कई बार पात्र लोग योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हंै। ऐसे में अब ग्राम विकास अधिकारियों की ओर से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के दौरान ही योजनाओं के पात्र लोगों की जानकारी कर आवेदन कराया जाएगा। इससे जानकारी के अभाव में पात्र लोगों को होने वाली परेशानी से निजात मिल सकेगी।
श्यामसुन्दर शर्मा, ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, दौसा



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.