Breaking News
recent

पैंथर से हारा प्रशासन...आखिरकार उठाना पड़ा यह कदम, अब गेंद इनके पाले में

 



कोटा। रेलवे स्टेशन और सैन्य क्षेत्र में पेंथर की लोकेशन को देखते हुए अब तक किए गए प्रयासों की समीक्षा कर अतिरिक्त कलक्टर वासुदेव मालावत ने शनिवार को वन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग एवं पुलिस व नगर निगम की सयुक्त टीम गठित करके गस्त बढ़ाने की रणनीति बनाई।
जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने अधिकारियों से बात करके कहा, अभी तक पेंथर का नहीं पकड़ा जाना चिंता का विषय है, इसलिए इस पर फोकस करके जल्द पेंथर पकड़ें। इसके कलक्टे्रट में सम्बन्धित विभागों की बैठक हुई। इसमें पेंथर को टैंकुलाइज करने के लिए अब तक की प्रगति की समीक्षा कर उन्होंने वन विभाग को अतिरिक्त संशाधन मुहैया कराने के लिए सम्बन्धित विभागों को निर्देश प्रदान किये। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को भी जिला प्रशासन की ओर से विशेषज्ञों की अतिरिक्त टीम भिजवाने, आवश्यक संशाधन मुहैया कराने के लिए पत्र लिखा गया है। कलक्टर ने सम्बन्धित क्षेत्र के पटवारियों को भी पाबन्द किया कि वे क्षेत्र में निरन्तर आमलोगों से सम्पर्क में रहें तथा किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर वन विभाग एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष का सूचना दें। उन्होंने वन विभाग को पेंथर को टैंकुलाइज करने के लिए अतिरिक्त गन मुहैया कराने के साथ पशुपालन विभाग से 3 दक्ष चिकित्सकों की टीम को भी गस्त के दौरान साथ रहने के निर्देश दिये। अब निरन्तर 24 घंटे चिकित्सकों का दल पेंथर की सूचना मिलने पर टैंकुलाइज करने उपलब्ध होगा। उपवन सरंक्षक जोधराजसिंह हाड़ा ने बताया कि आर्मी एवं वन विभाग की 7 टीमें पहले से ही निरन्तर निगरानी रख रही हैं। जिसमें वन विभाग के अधिकारी एवं आर्मी के जवान भी शामिल हैं।


सीसीटीवी कैमरे चालू रखें

अतिरिक्त कलक्टर ने आर्मी क्षेत्र एवं रेलवे स्टेशन क्षेत्र में निवास करने वाले आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान नहीं दे। उन्होंने क्षेत्र में निवास करने वाले आम लोगों से घरों के बहार लगे सीसीटीवी कैमरों को रात्रि के समय चालू रखकर सुबह उसका अवलोकन कर पेंथर के आवागमन के फुटेज दिखाई देने पर प्रशासन को सूचना देने का अनुरोध किया है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई एडवाइजरी की पालना करने का का भी अनुरोध किया है। डीएफओ ने बताया कि पेंथर के शरीर की लम्बाई उंचाई से अधिक होती है तथा शरीर पर काले धब्बे होते है।

मौके का निरीक्षण किया
अतिरिक्त कलक्टर वासुदेव मालावत ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ आर्मी क्षेत्र एवं रेलवे क्षेत्र में किए गए बन्दोवस्त का निरीक्षण किया तथा वकैल्पिक तैयारियों के अनुसार कार्य योजना बनाई। उन्होंने प्रमुख रास्तों पर निगरानी के लिए अलग से टीम तैनात करने, पेंथर के नियमित आवागमन के मार्ग एवं पेयजल स्रोतों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.