Breaking News
recent

गुस्से में आकर बच्चे ने दबा दिया बंदूक का ट्रिगर, युवक की आंख से आर-पार हुई गोली, मौत

सीकर.

सोमवार को खूड़ गांव में गोली नीलगाय पर हुई बहस में चल गई थी। जिसमें आंख में गोली लगने के बाद सुरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। पुलिस के अनुसार अचानक चली गोली के बाद बाल अपचारी डर के कारण जोहड़े में जा छुपा था। जिसको पुलिस ने दस्तयाब कर बाल सुधार गृह में भिजवा दिया है। धोद थानाधिकारी सुरेश चौहान ने बताया कि बाल अपचारी को उसके घर के पास जोहड़े से दस्तयाब किया है। जो घटना के बाद यहां छुपा हुआ था। पूछने पर उसने बताया है कि घटना के दिन सुरेश उससे बिना बात ही उलझ गया था। सुरेश का कहना था कि वे लोग जान बूझकर नीलगाय को उनकी तरफ भगा देते हैं। जो उनकी फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। इधर, जब इसने ऐसा करने पर मना किया तो सुरेश उसे गाली निकालने लगा। अचानक टोपीदार बंदूक का घोड़ा दबने से ठीक सामने खड़े सुरेश की आंखों में गोली लग गई थी। इस पर बाल अपचारी को निरूद्ध कर उसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे बाल सुधार गृह सीकर भेज दिया गया है। हथियार भी जप्त कर लिया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.