जालोर. जिले के बागरा थाना क्षेत्र के निकट धानपुर मोड़ पर एक सड़क हादसे में बुधवार रात को एक एसआई और एक कांस्टैबल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार धोखाधड़ी के मामले में जांच के लिए पुलिस जाब्ता बागोड़ा उपखंड में सेवड़ी गांव गया था और जांच के बाद लौट रहा था। इस दौरान देर रात यह हादसा हुआ। हादसे में मूल रूप से भरतपुर निवासी जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एसआई प्रेमसिंह पडि़हार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर 108 एंबुलेंस से ईएमटी कमलेश और चालक कैलाश कुमार पहुंचे और घायलों केा जालोर लेकर रवाना हुए, लेकिन इस बीच घायल प्रेमसिंह की भी मौत हो गई। वे लगभग 56 साल के थे और इससे पूर्व बागोड़ा थाना प्रभारी भी रह चुके थे। वहीं पाली जिले में भी कई थाना क्षेत्रों में कार्य कर चुके थे। सूचना के बाद पुलिस उप अधीक्षक अमरसिंह भी मौके पर पहुंचे। हादसा आकोली मोड़ पर गाड़ी का संतुलन बिगडऩे से हुआ। गाड़ी पलट गई और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त भी हो गई। इधर, गाड़ी में सवार तीसरे घायल का उपचार कर उसे भी रेफर किया गया।
मौत का कारण अधिक गति और मोड
मौका स्थल पर गाड़ी पेड़ से टकराने के बाद पूरी तरह से विपरीत दिशा में मुड़ चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि गाड़ी काफी गति में थी और पेड़ से टकराने के बाद पलटी है। हादसे में पेड़ भी पूरी तरह से टूट गया। गाड़ी पलटने के साथ पलटने गई। यह हादसा जालोर मुख्य मार्ग पर हुआ और सूचना के बाद जाब्ता भी पहुंचा, लेकिन इसके बावजूद दो की इस हादसे में मौत हो गई।





No comments:
Post a Comment