Breaking News
recent

कछुआ चाल से चढ़ रही है स्वचालित सिढियां, आठ माह से देरी

कछुआ चाल से चढ़ रही है स्वचालित सिढियां, आठ माह से देरी
-सरकार जाते ही सुस्त हुए विकास कार्य
-संवेदक पर लगेगा जुर्माना
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. शहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राज मार्ग के सिटी फोर लेन के किनारे स्थित राजकीय चिकित्सालय में आवागमन के लिए लगाई जाने वाली स्वचालित सिढिय़ां (एस्केलेटर) 18 जून 2018 को शुरु होनी थी लेकिन आठ माह बीत जाने पर भी अभी भी इसका काम अटक अटक कर चल रहा है। वर्तमान में भी एस्केलेटर का काम बंद पड़ा है। इससे आमजन व राहगीर भी परेशान हो रहे है। वहीं दूसरी ओर विभाग का कहना है कि काम में देरी पर संवेदक पर जुर्माना लगाया जाएगा। शहर में सार्वजनिक निर्माण विभाग विद्युत खंड़ की ओर से 2 करोड़ 67 लाख 35 हजार 538 रुपए की लागत से सिटी फोर लेन पर राजकीय चिकित्सालय में आने जाने के लिए पैदल पुल के तहत लोहे की सामान्य सिढिय़ों के अलावा स्वचालित सिढिय़ों का निर्माण 19 जून 2017 को शुरु किया गया था। इसे एक वर्ष में तैयार कर शुरु करना था, लेकिन एक वर्ष के अलावा भी आठ माह ज्यादा बीत जाने के बाद भी अभी तक इसे पूरा नही किया गया।
-यह होना था काम
पैदल पुल के तहत पुल के दोनो ओर लोहे की चालिस चालीस सामान्य सिढिय़ां बनाना। मरीजों व बुर्जुगों के लिए दोनो ओर चढऩे व उतरने के लिए स्वचालित सिढिय़ां लगाना। इससे लोगों को हाई वे पर टे्रफिक के बीच में से गुजरने की मशक्कत व समस्या से निजात मिल सके। लोग राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क पार करने के लिए पुल का इस्तेमाल कर सके व अस्पताल परिसर से सुरक्षित तरीके से आ व जा सके। स्वचालित सिढिय़ों के लिए दोनो ओर अलग अलग साढ़े सात हार्स पावर की मोटरे लगेगी व इसमें करीब 45 किलोवाट विद्युत खर्च होगी।
-सुरक्षा के होगे इंतजाम
स्वचालित सिढिय़ों के निर्माण में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। बारिश व धूप से बचाव के लिए ऊपर छाया के लिए शेड़ लगेगा। इसके ऊपर लाइटिंग की जाएगी ताकी रात्री में लोगों को असुविधा ना हो। स्वचालित सिढिय़ा जमीन से 17 फीट ऊपर रहेगी व इसकी चौडाई 11 फीट होगी। सुरक्षा की दृष्टि से एक्सेलेटर जमीन से पांच फीट ऊपर लोहे की सिढिय़ां चढ़कर व इसके बाद बनाए प्लेटफार्म पर करीब पांच फुट पैदल चलने के बाद शुरु होगा। प्लेटफार्म से तीन फीट दूरी से पैर रखते ही सिढिय़ां चलना शुरु हो जाएगी व व्यक्ति का भार खत्म होते ही स्वत. ही बंद हो जाएगी। इससे सिढिय़ां अनावश्यक नही चल सकेगी। सिढिय़ों के निकट आपातकालीन स्वीच रहेगा ताकि अचानक दुर्घटना के समय सिढिय़ों को स्थिर किया जा सके।
-जुर्माना लगाएगेे
इस सम्बंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग विद्युत खंड़, झालावाड़ कनिष्ठ अभियंता हरीराम मीणा ने बताया कि के सिटी फोर लेन पर अस्पताल के सामने एस्केलेटर का काम आठ माह देरी से चल रहा है। फिलहाल संवेदक ने 4-5 मार्च तक काम पूरा करने का आश्वासन दिया है फिर भी देरी के कारण उस पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.