पलसाना.
प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से विधानसभा चुनावों से किसान कर्जमाफी को लेकर की गई घोषणा को लेकर गुरुवार को पलसाना ग्राम सेवा सहकारी समिति में जिले का पहला कर्जमाफी प्रमाण पत्र वितरण शिविर आयोजित हुआ। जिले के प्रभारी व चिकित्सा मंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुए शिविर में जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल, विधायक वीरेन्द्रसिंह, प्रधान संतोष वर्मा, सीसीबी के एमडी सुरेन्द्र पुनिया, रजिस्ट्रार विनोद रोयल, आईसीडीपी जीएम सुरेश मीणा फूलसिंह ओला, रामदेवसिंह खोखर भी बतौर अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान विधायक वीरेन्द्रसिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान जो लोग कह रहे है कि अमराराम ने किसानों के यहां भैंस बांध दी है तो वो सुन ले कि अब कांग्रेस सरकार ने तो उनके यहां कुंभी भैंस बांध दी है। कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष कजोड़मल फरडोलिया, मुख्य कार्यकारी महादेवसिंह ऐचरा, सदस्य लक्ष्मीनारायण महला, नन्दलाल बिजारनियां सहित कई लोग मौजूद थे। मंच का संचालन डॉ सीपी महर्षि ने किया। इस दौरान कई संगठनों और लोगों की ओर से विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपे गए।
दो लाख तक के अल्पकालीन ऋण होंगे माफ
सहकारी बैंकों से लिए गए किसानों के दो लाख रुपए तक के सभी अल्पकालीन कृषि ऋण माफ होंगे। शिविर शुरू होने तक संशय बरकरार था कि किस प्रकार से ऋण माफी का लाभ मिलेगा। लेकिन शिविर के दौरान मंत्री ने बताया कि सहाकारी बैंकों से अल्पकालीन ऋण के रूप में लिया गया किसानों का दो लाख रुपए तक का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाएगा। जिसे में वो किसान भी सामिल होंगे। जिनको पिछली सरकार के दौरान पचास हजार रुपयों की ऋण माफी का लाभ मिला था और उन्होंने फिर से ऋण ले लिया था। ऐसे में जिन किसानों ने सहकारी बैंकों से डेढ लाख या दो रुपए तक के ऋण ले रखे है उनके सम्पूण ऋण माफी होंगे।





No comments:
Post a Comment