Breaking News
recent

युवक की होने वाली थी सगाई, शादीशुदा प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए उड़ा दिया गोली से, इलाके में सनसनी

करौली।


राजस्थान के करौली जिले में प्रेम प्रसंग के चलते महिला की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जिले के मासलपुर थाना क्षेत्र के छेडक़ापुरा का गांव में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युवक ने ही अपनी प्रेमिका की गोली मार हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोली का शिकार हुई महिला शादीशुदा बताई गई है। मृतका का नाम रीना पत्नी धारा मीणा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए करौली अस्पताल लाया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शेरसिंह मीणा के मृतका से गहरे प्रेम संबंध थे। आरोपी की सगाई होने वाली थी, इसलिए वह मृतका से पीछा छुड़ाना चाहता था। इस कारण रात के समय महिला को समीप के जंगल में ले गया और वहां पर गोली मार दी।

 

सुबह महिला घर पर नहीं मिली तो परिजनों ने तलाश किया, जिसका शव जंगल में पड़ा होने की जानकारी ग्रमीणों ने दी।

 

बढ़ रहा हैं हत्याओं का सिलसिला
आपकों बता दें कि मंगलवार रात को भी जमीन के विवाद में करौली क्षेत्र के हुक्मीखेड़ा गांव में महिला सहित दो जनों की गोली मार हत्या कर दी गई थी। वहीं हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जयपुर रैफर किया गया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक हुक्मीखेड़ा निवासी बजरंग पुत्र रघुवीर शर्मा तथा एक श्रमिक हुक्मीखेड़ा निवासी विमलेश जाटव है। पुलिस के अनुसार मृतक बजरंग शर्मा का अपने भाई के पुत्र से जमीन का विवाद चल रहा था। रात के समय आरोपी कुछ साथियों के साथ खेत पर पहुंचा, जहां पर रखवाली कर रहे बजरंग को गोली मार दी। इसी दौरान बीच-बचाव करने आई मजदूर विमलेश जाटव व उसके 18 साल के बेटे पर भी हमला किया गया था।

 

 

वहीं इधर...
युवती से सामूहिक बलात्कार, वीडियो वायरल
अलवर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसका वीडियो वायरल हो गया है। जंगल में लकड़ी लेने गई युवती से दो युवकों उलाहेड़ी निवासी इरसाद और जाहरखेड़ा निवासी शेहरून ने सामूहिक बलात्कार किया और उसका अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीडि़ता के पिता ने गुरुवार शाम सदर थाने में आरोपी युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। मामला 17 फरवरी का है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.