सीकर।
शहरी सरकार ने बुधवार को पेश चुनावी बजट में जनता को लुभाने का पूरा प्रयास किया। वर्ष 2019-20 के लिए प्रस्तावित 3 अरब 2 करोड़ 70 लाख 15 हजार रुपए के बजट में सडक़, नालियों की मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था पर तीन-तीन सौ लाख रुपए खर्च करने के दावे के साथ डामर सडक़, सीमेंट सडक़ के निर्माण के लिए 10-10 करोड़ रुपए की राशि प्रस्तावित की गई है। दो घंटे चली बजट बैठक में शहर के विकास के लिए की गई पूर्व की घोषणाओं के पूरा नहीं होने, बकरामंडी में सीवरेज की खुदाई के दौरान नाले को बंद करने और हाथ ठेला चालकों के लिए सब्जी मंडी बनाने का मुद्दा छाया रहा। बजट में सीकर शहर के पांच स्थानों को वाईफाई करना, शहर को आठ ब्लॉक में विभाजित करना, सफाई कर्मचारियों के 100 नए पद सृजित करना और हर वार्ड में पांच लाख के विकास कार्य करवाना प्रमुख घोषणा रही। बजट में नगर परिषद ने बजट में आय बढ़ाने पर जोर रखा। गृहकर नगरीय विकास कर से इस वर्ष 175 लाख, राजस्व चूंगी क्षतिपूर्ति के मद में 1705 लाख, निकाय संपत्तियों के किराए से 10 लाख और भवन निर्माण स्वीकृति से 400 लाख रुपए की आय प्रस्तावित की गई है। कृषि भूमि रूपांतरण एवं भू-उपयोग परिवर्तन से 800 लाख रुपए की आय प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा परिषद इस वर्ष 3150 लाख रुपए की सरकारी भूमि का बेचान करेगी। विकास कार्यो के लिए आय का प्रमुख स्त्रोत अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन और 14वें वित्त आयोग का माना गया है।
यह हैं बजट के प्रमुख बिंदू
1. सीवरेज के बाद बंद करना होगा सोखता गड्ढ़ा
2. आमजन की शिकायत के लिए बनेगा अलग निकाय थाना
3. शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारू करने के लिए सफाई कर्मचारियों ने 100 पद और सृजित किए जाएंगे।
4.कामकाज को गति देने के लिए परिषद की सभी साखाओं को कम्यूटरीकृत किया जाएगा।
5.प्रत्येक वार्ड में पार्षद की अभिषंशा पर पांच लाख रुपए की लागत से नाली व सडक़ का निर्माण
6.शहर के 50 वार्डों को आठ ब्लॉक में विभाजित कर अविकसित बाहरी वार्डो के विकास पर प्रमुखता से ध्यान
7.शहर में पांच स्थानों पर परिषद सिटी बस स्टॉप तैयार करेगी।
8.नगर परिषद का नया भवन वाईफाई युक्त होगा। वहां एकल खिडक़ी योजना शुरू की जाएगी।
9.निर्माण स्वीकृति व कृषि भूमि के पट्टे के दौरान नंदीशाला के लिए पांच सौ रुपए लिए जाएंगे। साथ ही नंदीशाला के रख रखाव व चारे पानी के लिए सहयोग देने के लिए शहर के लोगों को जागरूक किया जाएगा।
10.सीकर शहर में पांच स्थानों पर परिषद वाईफाई लगाएगी।
11.शहर में सभी मकानों पर नंबर अंकित किए जाएंगे।





No comments:
Post a Comment