Breaking News
recent

बजट में सौगातों की बौछार, लेकिन धरातल पर कैसे उतरेंगी घोषणाएं, केन्द्र सरकार के अंतरिम बजट पर चर्चा


करौली. केन्द्र सरकार का अंतरिम बजट आमजन को राहत देने वाला है। लेकिन बजट में की गई घोषणा घरातल पर कैसे उतरेंगी। क्योंकि कुछ दिन बीद चुनाव की आचार संहिता लगने वाली है। यह बात पत्रिका टीवी की ओर से बजट पर आयोजित टॉक-शो में लोगों ने कही। राजकीय पीजी महाविद्यालय में वाणिज्य के सहायक आचार्य डॉ. सुरेन्द्र यादव ने बताया कि अंतरिम बजट काफी अच्छा है,आयकर छूट की सीमा ढाई लाख से पांच लाख कप दी गई है। जिससे मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि जीएसटी के बाद भी राजस्व दर घटना चिंताजनक है। बजट में घटते राजस्व दर को बढ़ाने के बात नहीं की गई है। राजनीति विज्ञान के डॉ. सहायक आचार्य रीतेश जैन का कहना है कि किसान, मध्यम वर्ग के लिए अच्छी घोषणा की गई, पर सवाल यह है कि ये योजनाओं धरातल पर कैसे उतरेंगी। चार्टेड एकाउंटेड नीतेश कुमार ने बजट का सम्पूर्ण विशलेषण किया, उन्होंने बताया कि आयकर में छूट बड़ी बात है, संसद में पास होने के बाद इन्हें बाद में आसानी से नहीं बदला जा सकता है। लोगों को देर से ही सही पर फायदा मिलेगा तथा मकान खरीदने पर भी लोगों को राहत मिलेगी। आयकर सलाहकार गिरधारी लाल गुप्ता ने बताया कि लम्बे समय बाद देश के लोगों की उम्मीदों को बजट में पूरा किया गया है, लगभग तीन करोड़ लोगों को आयकर छूट का लाभ मिलेगा। सांख्यिकी विभाग के पूर्व सहायक निदेशक सुशील भारद्वाज ने बताया आम तबके को राहत देने वाला बजट है। बजट के माध्यम से सरकार ने रिपोर्ट कार्ड और विजन पेश कर दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द राय ने बताया कि बजट में कुछ अच्छी घोषणा की गई। लेकिन मतदाताओं को लुभाने के लिए घोषणा की गई है।
कांग्रेस ने कहा जुमला, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा जनता का बजट
जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र भारद्वाज ने कहा केन्द्र सरकार चार साल से लोगों को ठग रही है, यह बजट भी जनता के साथ छलावा है। कांग्रेस के ही उपाध्यक्ष कन्हैयाल शर्मा ने बताया कि युवाओं को रोजगार, महिला उत्थान पर ध्यान नहीं दिया गया है। बेरोजगारी देश में तेजी से बढ़ी है। बजट में रोजगार की घोषणा तक नहीं की गई है। महामंत्री अनिल शर्मा ने अंतरिम बजट को जुमला बजट करार दिया। व्यापारी रिद्वीचंद बंसल ने कहा कि बजट से छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी। किसानों को छह हजार रुपए तथा किसानों की आय बढ़ाने से व्यापार को फायदा होगा। पदेवा के एक निजी स्कूल संचालक धारासिंह माली ने बजट को आमजन का हितैषी बजट बताया। कांग्रेस पदाधिकारियों के जवाब में भाजपा आईटी सैल के जिला संयोजक गजेन्द्र भारद्वाज ने बजट को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि आयकर छूट की सीमा बढ़ाने तथा किसानों के खाते में छह हजार रुपए की घोषणा से किसान गद्गद् है। मजदूरों के लिए भी पेंशन का ऐलान किया गया है। सेना के लिए पहली बार तीन लाख करोड़ रुपए का बजट में प्रावधन कर देश की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.