चूरू. अंचल में तेज सर्दी का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। दो माह से तेज सर्दी का दौर जारी है। सुबह का ताममान कभी माइनस तो कभी १० डिग्री पर होने के बावजूद लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा लेकिन हवा के चलते दिनभर तेज सर्दी रही। सुबह व दिन में रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी रहा। इधर राजलदेसर में दिनभर बादल छाए रहे। जिससे सर्दी का असर रहा।
सांखू फोर्ट. क्षेत्र में सुबह रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी जारी रही। लोगों ने अलाव से तपकर सर्दी से बचाव किया।
साहवा. साहवा सहित आस-पास गांवों में तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी से फसलों को जीवनदान मिला है। पांच बजे बूंदाबांदी तेज हो गई। रबी की फसलों को जीवनदान मिला है।
सुजानगढ़. शहर में सर्द हवाओं ने आमजन को ठिठुराए रखा। हवाओं के कारण सर्दी का असर तेज रहा। आसमान में बादल छाए रहे। बुधवार रात हल्की बूंदाबांदी हुई।
रतनगढ़. क्षेत्र में गुरुवार सुबह गिरी बारिश की हल्की फुहारों से सर्द हुए मौसम के कारण ठंडक बढ़ गई। बुधवार को देर रात से लेकर गुरूवार को अल सुबह तक आसमान में आच्छादित बादलों की वजह से हल्की गर्माहट रही। सुबह फुहारों ने सर्दी बढ़ा दी।तारानगर. क्षेत्र में गुरुवार को रूक-रूककर बंूदाबांदी होती रही। पूरे दिन भर बादल छाए रहने व तेज हवाएं चलने के साथ हुई बूंदाबांदी के कारण सर्दी का असर तेज रहा।





No comments:
Post a Comment