Breaking News
recent

तस्करों की हिम्मत देख रह जाएंगे हैरान, थानाधिकारी की जीप के मार दी टक्कर

चूरू/साहवा. साहवा पुलिस थाना की नाके बंदी तोड़कर भागे डोडापोस्त तस्करों की नाकाबंदी कर रहे सिधमुख थानाधिकारी की गाड़ी को तस्करों ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेजी से पुलिस की जीप का एक पहिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन थानाधिकारी रामविलास ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत आरोपियों की गाड़ी पर फायरिंग कर दी। इसके कारण आरोपियों ने कार को रोक दिया। इसके बाद पीछा कर रही साहवा व तारानगर पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को दबोच लिया। मंगलवार को मुखबिर से मिली जानकारी पर साहवा पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल हनुमानसिंह मय पुलिस जाप्ता के साथा साहवा-भालेरी सड़क पर टीडियासर तिराहे के पास नाकाबंदी कर वाहनों की तलासी कर रहे थे। तभी भालेरी सड़क पर बनियाला की तरफ से एक लग्जरी कार आती दिखाई दी। कार को रुकने का इशारा किया तो चालक नाकाबंदी तोड़ कर भाग निकाला। जिस पर साहवा पुलिस ने कार का पीछा किया तो कार चालक तारानगर सड़क पर धीरवासबड़ा आदि गांवों में कभी इधर कभी उधर पुलिस को अपने पीछे दौड़ाता रहा। तब तक नाकाबंदी तोड़ कर भागने की सूचना पर सिधमुख थानाधिकारी रामविलास बिश्रोई एवं तारानगर थाना से एएसआई मदनसिंह मय जाप्ता के साहवा की तरफ रवाना हो गए तब-तक कार चालक तस्कर तारानगर सड़क को छोड़ कर गांव भनीण से बांय व बांय से बनड़ा गांव की तरफ भाग निकले।

थानाधिकारी ने की पांच राउंड फायरिंग
बांय व बनड़ा के बीच सिधमुख थानाधिकारी रामविलास ने कार को देख कर रुकने का इसारा किया जिस पर कार चालक ने उनकी गाड़ी के सामने से टक्कर मार कर भागने की कोशिश की। आरोपियों के पास हथियार होने का आशंका पर थानाधिकारी ने लगातार पांच राउंड फायर किया। फायरिंग के डर से आरोपियों ने कार को रोक दिया। इस पर पुलिस ने कार में सवार आरोपी सुखदेव जाट निवासी रामसरा चूरू व मदनलाल जाट निवासी ढाणी डूंगरसिंह पुरा चूरू को मौके पर ही धर दबोचा तथा कार से डोडापोस्त भरे १३ बड़े व चार छोटे प्लास्टिक के कट्टे जप्त कर लिए। क्षेत्र में चल रही पुलिस की नाकेबंदी की मॉनीटरिग एसपी चूरू यादराम फांसल व एएसपी सादुलपुर कर रहे थे। बांय व बनड़ा के बीच जब सिधमुख थानाधिकारी की गाड़ी आती दिखाई दी तो कार चालक तस्कर ने पुलिस से बचने के लिए पुलिस की गाड़ी के सामने से टक्कर मारी दी। जिससे सिधमुख थाना की जीप क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन आरोपी भागने में सफल नहीं हो सके। साहवा पुलिस थाना द्वारा साहवा में भालेरी सड़क के टीडियासर तिराहे से नाकाबंदी तोड़ कर भागे तस्करों ने पुलिस को कई घंटे तक क्षेत्र की सड़कों पर तो कभी गांवों में इधर उधर खूब दौड़ाया मगर पुलिस ने भी तस्करों को नजर से ओझल नहीं होने दिया तथा अन्य नजदीकी पुलिस थानों की मदद से तस्करों को धर दबोचा।

कई घंटों पुलिस को छकाया
आरोपियों ने पुलिस को तारानगर क्षेत्र में कई घंटो तक छकाया। साहवा पुलिस आरोपियों के पीछे लगी रही और पल-पल की सूचना अन्य टीमों को देती रही। इसके बाद ही आरोपियों को पकड़ा जा सका।

थानाधिकारी सहित तीन चोटिल
घटना में सिधमुख थानाधिकारी रामविलाश, चालक राजेन्द्र व कुलदीप के हल्की चोट आई। मौके से आने पर तीनों का मेडिकल करवाया गया। प्राथमिक उपचार किया गया।

टीम में ये थे शामिल
साहवा से सिपाही सुभकरण, रोहिताश, रामनिवास, तारानगर थाने में एएसआई मदनसिंह, एसआई सुनील कुमार, सिधमुख से थानादिकारी, चालक राजेन्द्र व कुलदीप संदीप आदि शामिल थे। घटना के बाद सादुलपुर डीएसपी सुरेश चन्द्र जांगिड़ भी मौके पहुंच गए। मामले की जानकारी ली। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.