Breaking News
recent

मां ने पहले दोनों बच्चों को उतारा मौत के घाट और फिर खुद भी लगा लिया फंदा, पति के आने के बाद हुआ मौत का खुलासा

दौसा।

राजस्थान के दौसा जिले के मानपुरा से बड़ी खबर है। जिले के मानपुरा में महिला के दो बच्चों की हत्या करने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार दौसा जिले के मानपुर में एक महिला ने दो बच्चों सहित फंदा लगाकर जान दे दी।

आसपास के लोगो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने महिला के शव को फंदे से उतारा। फिलहाल अभी आत्महत्या के कारणों का पता नही चला है।

 

मामले में थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक का पति हरीश योगी महुवा से मजदूरी कर वापस घर लौटा तो कमरे के दरवाजे की कुंदी बंद मिली। पति के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने कमरे की कुंदी को तोडकर देखा तो महिला फंदे पर लटकी मिली और दोनों बच्चे छत पर पडे हुए मिले।

ग्रामीणों की सूचना पर मोके पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिकराय अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि प्रियंका योगी (25) अपनी तीन साल की बच्ची काजल व डेढ़ साल के बेटे शेखर की हत्या कर खुद फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.