लेवेंडर ऑयल
माइग्रेन की समस्या से राहत पाने के लिए आप लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक प्रॉपर्टीज होती है, जो माइग्रेन के दर्द से राहत दिलाती है। स्ट्रेस और एंजाइटी को दूर करने के लिए भी यह ऑयल बहुत फायदेमंद होता है।
कैमोमाइल ऑयल
इस तेल की तीन बूंदों को एक छोटा चम्मच नारियल तेल में मिलाएं। इसे अपनी कनपटी पर लगाएं। इसकी खुशबू से माइग्रेन में राहत मिलेगी। दरअसल, इस तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी और दर्द निवारक गुण होते हैं। यह माइग्रेन के लक्षणों को तेजी से कम करता है।
ठंडा और गर्म कम्प्रेस
ठंडा और गर्म सेक करने से कई तरह के पुराने दर्द से भी राहत पाई जा सकती है। ऐसा आप दिन में एक-दो बार कर सकते हैं। इस तरह का सेक करने से इंफ्लेमेशन दूर होता है। दरअसल हीट एंड कोल्ड कम्प्रेस की प्रकृति दर्द निवारक होती है, जो माइग्रेन के दर्द में बहुत प्रभावी मानी जाती है। इस थैरेपी का उपयोग दिन में एक से दो बार बारी-बारी से किया जा सकता है। एक बार बर्फ का सेक करने के बाद १५-२० मिनट बाद हीट थैरेपी ले सकते हैं।
मसाज से भी मिलेगा आराम
जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या रहती है, उनके लिए मसाज थैरेपी बहुत लाभकारी होती है। इसके लिए मसाज किसी अच्छे प्रोफेशनल से ही करवानी चाहिए। गर्दन, पीठ और अपर थोरैसिक की मसाज करने से माइग्रेन के दर्द से राहत मिलेगी। इससे शरीर में रक्त संचार बढ़ेगा और माइग्रेन की समस्या दूर होगी।
विटामिन्स से भरपूर हो डाइट
मा इग्रेन के लक्षणों को दूर करने के लिए डाइट में विटामिन्स का ध्यान रखें। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स माइग्रेन के लक्षणों को कम करने का काम करता है। यदि आप मैन्स्ट्रूअल माइग्रेन की समस्या से परेशान हैं तो विटामिन ई और सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इसके लिए खट्टे फल एवं हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।
अदरक
एक-दो इंच लंबे अदरक के टुकड़े को एक कप पानी में ५-१० मिनट तक उबालें। इस गर्म चाय का सेवन करने से आपको आराम मिलेगा। आप अदरक को चबा भी सकते हैं। इससे माइग्रेन के लक्षणों को कम करने के लिए इस चाय का सेवन दिन में दो-तीन बार किया जा सकता है। अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी और दर्द निवाकर गुण होता है।
ग्रीन टी
एक कप पानी को गर्म कर लें। अब इसमें एक छोटा चम्मच ग्रीन टी डालकर ५-७ मिनट के लिए रख दें। इसके बाद इसका सेवन करें। दिन में दो बार ग्रीन टी पीने से माइग्रेन की समस्या में राहत मिलेगी। इस चाय में एनाल्सेजिक एवं एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो दर्द से राहत दिलाने का काम करती हैं। यह हार्ट को हेल्दी रखता है।
ओमेगा ३
रोजाना ओमेगा ३ युक्त डाइट पर ध्यान देकर भी आप माइग्रेन की समस्या से राहत पा सकते हैं। चिकित्सक के अनुसार रोजाना २५० से ५०० एमजी ओमेगा ३ फैटी एसिड भरपूर फूड लें। इसके लिए डाइट में सोयाबीन, चीया सीड्स, अलसी एवं अखरोट आदि का सेवन करें। दरअसल, यह इंफ्लेमेशन को कम करने के काम करता है, जो माइग्रेन का एक कारण हो सकता है।





No comments:
Post a Comment