Breaking News
recent

दूर होते जा रहे हैं नेपाल और भारत, पड़ोसी देश में काम करना हुआ मुश्किल

नई दिल्ली। भारत अपने पड़ोसी देश नेपाल से दिन प्रति दिन दूर होता जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब से भारत के लोग नेपाल में काम नहीं कर पाएंगे। नेपाल में काम करने के लिए भारतीय कामगारों को वर्क पर्मिट लेना होगा। दरअसल नेपाल के डिपार्टमेंट ऑफ लेबर एंड ऑक्‍यूपेशनल सेफ्टी ने देशभर में अपने दफ्तरों को आदेश जारी करते हुए देश के अलग-अलग सेक्टर्स में काम करने वाले सभी भारतीय कामगारों की वास्तविक संख्या बताने के लिए कहा है।


डिपार्टमेंट ने जारी किए ये निर्देश

अब तक भारत और नेपाल के बीच विशेष संबंधों की वजह से किसी भी तरह के परमिट की जरूरत नहीं होती थी। लेकिन डिपार्टमेंट की ओर से जारी की गई चिट्ठी में लिखा था कि, 'संस्‍थानों का निरीक्षण करने के बाद भारतीय मजदूरों की संख्या को अपडेट कर दिया जाएगा। अगर उनके पास परमिट नहीं है तो उन्‍हें संस्‍थान को जानकारी देनी होगी और फिर सीधे विभाग से परमिट हासिल कर सकता है।' भारत की ओर से इस मुद्दे पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।


नेपाल ने भारतीय नोटों पर लगाया था बैन

इससे पहले दिसंबर में भारत के पड़ोसी देश नेपाल की सरकार ने देश में 100 रुपए से अधिक मूल्य वाले भारतीय नोटों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी। रोक के बाद से नेपाल में 200, 500 और 2,000 रुपए के भारतीय नोटों का लेनदेन में इस्तेमाल नहीं किया जाता। आपको बता दें कि नेपाली नागरिक भी अपनी बचत, लेनदेन और कारोबार के लिए भारतीय मुद्रा का बड़े पैमाने पर उपयोग करते थे। लेकिन अब भारतीय पर्यटकों को नेपाल में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.