करौली. यहां की भद्रावती नदी में रविवार को डूबने से एक 45 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक भगवान सिंह पुत्र मांगीलाल राजपूत निवासी मेला गेट करौली विवेक विहार कॉलोनी के पास भद्रावती नदी को पार कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलकर गहरे पानी में चला गया, जिससे वह पानी में डूब गया। सूचना पर कोतवाली थाने की एसआई रेखा मीना मौके पर पहुंची तथा शव को बाहर निकलवाया। कोतवाली के थाना प्रभारी आध्यत्म गौतम ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
करंट की चपेट में आने से मौत
करौली. गुढ़ाचन्द्रजी क्षेत्र के लालसर गांव में शुक्रवार को खेत में फसल की सिंचाई के लिए ट्रांसफॉर्मर पर बिजली के तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक जने की मौत हो गई। मृतक मुकेश मिश्रा (४०) पुत्र लक्ष्मीनारायण शर्मा है। जानकारी के अनुसार मुकेश तार लगा रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया। उसे दौसा जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसे मृतक घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किय गया। गौरतलब है कि मुकेश के दो पुत्रियां और पुत्र है। मृतक की पत्नी की करीब डेढ़ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। इससे तीनों पुत्र-पुत्रियों के सिर से पहले मां और अब पिता का साया उठ गया है।
छुरा लेकर घूमता एक गिरफ्तार,
श्रीमहावीरजी. थाना पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान एक जने को छुरा लेकर घूमते हुए एक जने को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि कस्बे के मुस्लिम मोहल्ला निवासी कादर मुसलमान को देवनारायण चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके कब्जे से छुरा जब्त कर लिया। इसके अलावा एक अन्य मामले में दीपेश गुर्जर को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

No comments:
Post a Comment