Breaking News
recent

बीमार मां के लिए मन्नत मांगने देवरे जा रहा था बेटा, अचानक रास्‍ते में हुआ कुछ ऐसा क‍ि बुझ गया च‍िराग

उदयपुर . जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र में सलूम्बर-बांसवाड़ा मुख्य मार्ग पर जैताणा के निकट रविवार सुबह ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक मनोज(25) पुत्र गौतमलाल चौबीसा डूंगरपुर जिले के खेड़ासामौर गांव का रहने वाला था। वह बीमार मां के लिए प्रार्थना करने मझावतों का खेड़ा स्थित देवरे पर जा रहा था। एएसआई शैतानसिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आसपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार कर दोनों को डूंगरपुर रेफर किया। मनोज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसके साथ गांव का ही लोकेश पुत्र खेमराज भी था, जो घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अहमदाबाद रैफर किया है। हादसे के बाद टेम्पो चालक वाहन को मौके पर ही छोडकऱ भाग गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा। मृतक गांव में पंक्चर की दुकान चलाता था।

 

READ MORE : उदयपुर रेंज के सीआई सूर्यवीर सिंह का बांसवाड़ा में हार्ट अटैक से निधन, पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि

हमले के आरोपियों को रिमांड पर भेजा

झाड़ोल . थाना क्षेत्र के गोदाणा के निकट युवक पर दस दिन पहले जानलेवा हमला करने के आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमाण्ड पर भेजा गया है। शनिवार को 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। रविवार को कोर्ट ने रिमांड पर भेजा। गौरतलब है कि गोगला जा रहे प्रकाश दवेर के साथ खाखड़ की ओर से आ रही जीप ने टक्कर मार दी। जीप में सवार लोगों ने घायल प्रकाश के साथ खूब मारपीट की। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.