Breaking News
recent

बंद रहा बनेड़ा कस्बे का बाजार, चप्पे चप्पे पर पुलिस जाप्ता तैनात, ग्रामीण धरने पर

 

माण्डल ।

बनेड़ा थाने में एक माह पहले थाना प्रभारी से अभद्र व्यवहार कर धक्का-मुक्की करने के मामले में मांडल पुलिस द्वारा पूर्व विधायक एवं मौजूदा बनेड़ा सरपंच पराक्रम सिंह व दो जनों को गिरफ्तार करने के मामले में शनिवार को दूसरे दि‍न भी बनेड़ा के बाजार बंद रहे और ग्रामीण बनेड़ा के पुराने बस स्टैंड पर सत्यनारायण भगवान मंदिर के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से शांति बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि‍ किसी के दबाव ना आए और शान्ति पूर्वक अपने प्रतिष्ठान खोले। धरने पर ग्रामीणों का कहना था कि जब तक ग्रामीण प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होंगे तब तक अनिश्चितकालीन बंद और धरना जारी रहेगा । इस दौरान बड़ी संख्या में बनेडा वासी मौजूद थे। पुलिस प्रशासन ने बनेडा को छावनी में तब्दील कर दिया। गौरतलब है कि सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थक मांडल थाने के बाहर एकत्र हो गए थे तथा गिरफ्तारी के विरोध में बनेड़ा के बाजार बंद हो गए थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा समेत अनेक वरिष्ठ नेता भी थाने पहुंचे।
गत तीन जनवरी की रात किसी प्रकरण को लेकर सरपंच सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उनकी थाना प्रभारी हरिराम सोनी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि सरपंच सिंह ने थाना प्रभारी से धक्का-मुक्की कर नीचे गिरा दिया तथा राजकार्य में बाधा पहुंचाई। प्रकरण की जांच मांडल थाना प्रभारी को सौंपी गई।
मांडल पुलिस ने शुक्रवार दोपहर सरपंच सिंह को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। यहां देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी जानकारी पर उनके समर्थकों में रोष व्याप्त हो गया। विरोध में बनेड़ा कस्बे का बाजार बंद हो गया। बनेड़ा थाने में पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में पूर्व विधायक सिंह, मुर्शिद खां व कोडलाई निवासी नानूराम कुमावत को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.