झल्लारा. ब्लॉक के अधीन संचालित राउमावि कल्याणा कला के शिक्षकों ने अनूठी पहल करते हुए स्वयं के खर्चे पर विद्यार्थियों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन कर रहे हैं। आगामी दिनों में प्रस्तावित ८वीं, १०वीं व १२वीं बोर्ड की परीक्षाओं के मद्देनजर स्टाफ ने सोमवार से प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू कराई हैं, जो कि दो फरवरी तक चलेगी। परीक्षा प्रभारी भरत सुथार ने बताया कि मार्च में प्रस्तावित परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों को मानसिक तौर पर मजबूत करने के लिए प्रधानाचार्य स्तर पर यह पहल की गई है। सभी शिक्षकों ने आंशिक सहयोग कर परीक्षा पेटर्न पर प्रश्न-पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं प्रिंट कराई हैं। यह परीक्षाएं बोर्ड की तर्ज पर होंगी। ताकि विद्यार्थियों के भीतर भरा डर दूर किया जा सके। ।
भय मुक्त हो विद्यार्थी
हमारे प्रयास हैं कि परीक्षा से पहले प्री-बोर्ड परीक्षा लेकर बच्चों के भीतर छिपे परीक्षा के भय को दूर किया जा सके। तीन घंटे के भीतर प्रश्नपत्र को हल करने की उन्हें जानकारी देकर बोर्ड परिणाम को सुधार सकते हैं।
पारितोष शर्मा, प्रधानाचार्य, राउमावि कल्याणां कला





No comments:
Post a Comment