Breaking News
recent

भय उधर होगा इधर नहीं.. भारत-पाक सीमा पर ग्रामीण खेल रहे वालीबॉल, मानो किसी दुश्मन को पटकनी दे रहे हों

श्रीकरणपुर.
रविवार शाम के करीब सवा छह बजे। भारत-पाक सीमा के निकट महज पांच सौ मीटर की दूरी पर ही कुछ युवक वालीबॉल खेल रहे हैं। और जिस जोश व उत्साह के साथ वे बॉल हिट कर रहे हैं, मानो किसी दुश्मन को पटकनी दे रहे हों। जी हां, हम बात कर रहे हैं भारत-पाक सीमा से महज आधा किमी.दूरी पर बसे गांव शेखसरपाल की।

पाक को पटकनी देने को तैयार हैं हम...
भारतीय सीमा चौकी के निकट रविवार शाम वालीबॉल खेलते मिले पूर्व जिला परिषद सदस्य संजीव बिश्नोई, जीतसिंह गिल, जयपाल सिंह, सुखदेव सिंह, बनवारीलाल मेघवाल, सुखदर्शन सिंह, गोपालराम बिश्नोई सहित करीब तीन दर्जन लोगों ने बताया कि हिंदूमलकोट की घटना के बाद गांव में इसकी चर्चा जरूर हुई। लेकिन बीएसएफ की ओर से वहां किसी प्रकार की हलचल नहीं दिखाई दी। उन्होंने सीमा क्षेत्र पर किसी तरह के धमाके या अन्य संदिग्ध गतिविधि से भी इनकार किया। ग्रामीण जीतसिंह गिल ने बताया कि तारबंदी के निकट ही उसकी जमीन है। शनिवार रात पानी की बारी के दौरान रातभर वहां रहा लेकिन ऐसी कोई संदिग्ध हलचल नहीं दिखाई दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि गांव किसी तरह का भय या आशंका का वातावरण नहीं है। उनका कहना था कि सीमा सुरक्षा बल के होते वे खुद का असुरक्षित नहीं महसूस कर रहे। भारत मां का जयघोष करते हुए उन्होंने कहा कि पाक को पटकनी देना जरूरी है। और इसके लिए वे हर समय बीएसएफ और भारतीय जवानों के साथ हैं।

उनसे तो बीएसएफ ही निपट लेगी...
इधर, ग्रामीणों से बातचीत के दौरान मौके पर पहुंचे बीएसएफ के एक जवान ने भारतीय सीमा को सुरक्षित बताते हुए किसी भी प्रकार के भय को कोसों दूर बताया। जवान का कहना था कि वर्तमान में बीएसएफ अकेले ही पाक को ठिकाने लगाने का दम रखती है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.