मंडावा. हेरिटेज सिटी मंडावा पर्यटन के बाद फिल्म शूटिंग के लिए प्रसिद्ध हो गया है। यहां हर कोई न कोई फिल्म, सीरियल, विज्ञापन आदि की शूटिंग होने लगी है। साऊथ इंडिया की एक फिल्म की शूटिंग चल रही है। जो 25 फरवरी तक चलेगी। साऊथ फिल्म की शूटिंग करने के लिए साऊथ के जाने माने अभिनेता गोपीचंद ने सोमवार को सौंथलिया गेट के आस-पास फिल्म के दृश्य शूट किए। इसी क्रम में फिल्म अभिनेत्री जरीन खान मंडावा पहुंची है। जरीन खान ने मंगलवार रात्रि का सर्राफा की हवेली के एक कमरे में अलमारी में पुस्तके रखकर सजाया गया। जरीन खान ने इस कमरे में आराम करने एवं पुस्तके पढऩे के दृश्य फिल्माए। इससे पहले जरीन खान ने हवेली का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यहां की हवेलियां बहुत शानदार है। वह हवेलियों का देखकर बेहद खुश हुई और इसी दौरान हवेली में स्थानीय बच्चों के साथ फोटो गु्रप भी करवाए। जरीन खान के साथ कई कलाकार भी मंडावा पहुंचे।





No comments:
Post a Comment