Breaking News
recent

काजड़ा में क्रिकेट का उद्घाटन मैच दोबड़ा ने जीता

सूरजगढ.भवानी क्रिकेट क्लब काजड़ा के तत्वावधान में रविवार को ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता शुुरु हुई। स्पर्घा का उद्घाटन पूर्व उप सरपंच मदन चनेजा ने किया। विशिष्ट अतिथि ठेकेदार दिनेश शेखावत थे। अपने संबोधन में अतिथियों ने खिलाडिय़ों से खेल को खेल की भावना से खेलने की बात कही। पहला मैच काजड़ा क्रिकेट क्लब व दोबड़ा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें दोबड़ा ने पहले टॉस जीत कर फिल्डिंग का फैसला लिया। पहले खेलते हुए काजड़ा की टीम 12 ओवर में 54 रन के स्कॉर पर आल आउट हो गई। जबाब में दोबड़ा ने खेलते हुए 8 .2 गेंद में 2 विकेट खोकर 55 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। प्रतियोगिता में कुल 22 टीमे भाग ले रही है।

 

 

युवा खेलों में भी बनाये कॅरियर

 


पिलानी. हाल ही में खेली गई 18 वीं सब जूनियर वुशु नैशनल चैम्पियनशिप में पदक विजेता अंकित कुमार का कस्बे में नागरिक अभिनन्दन रविवार को किया गया। शक्तिधाम मन्दिर के पास में आयोजित कार्यक्रम में पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया मुख्यअतिथि थे। शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश ने अध्यक्षता की। विद्याविहार नगरपालिका चेयरमैन डा. आरपी पारीक, कांग्रेस कमेटी पिलानी अध्यक्ष किशन लाल भोमिया, पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, कोच पवन सिंहं शेखावत एवं डा. हरिसिंह सांखला विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों ने अपने सम्बोधन में खेल एवं उत्तम स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए युवाओं से खेलों में कॅरियर बनाने की बात कही। अतिथियों ने अंकित कुमार का नगद राशि एवं माला पहना कर वार्ड के लोगों की ओर से नागरिक अभिनंदन किया। जयवीर महला, राजेश शर्मा फोरमैन, सत्यवीर सिंह झाझडिय़ा, सत्यवीर जांगिड़ कार्यक्रम संयोजक सुभाष भाम्बू सहित लोगों ने अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह ने अंकित को एक लाख पैंतीस हजार रूपये की राशि भेंट कर अभिनन्दन किया। गौरतलब है कि अंकित के पिता विजय सिंह ऑटो चालक है तथा माता संतोष दिव्यांग हैं।

 


नीमकाथाना, पापड़ा व चिचड़ौली की टीम रही विजयी

 


पचलंगी. इलाके के पापड़ा गांव में ढ़ाणी जीताजी वाली में चल रही महावीर प्रसाद बड़सरा क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को हुए मुकाबलों मेंं पहला मुकाबला पापड़ा व नीमकाथाना के बीच खेला गया। जिसमें नीमकाथाना 39 रन से विजय रहा। वहीं दूसरा मुकाबला पापड़ा हरीदास क्रिकेट क्लब व जहाज के बीच खेला गया। जिसमें पापड़ा सात विकेट से विजयी रहा। वहीं तीसरा मुकाबला पापड़ा व चिचड़ौली के बीच खेला गया। जिसमें चिचड़ौली सात विकेट से विजयी रही। आयोजन समिति के राजू बड़सरा ने बताया की प्रतियोगिता में मैन ऑफ दा मैच का खिताब करण सिंह, विकास, अनुप सिंह ने जीता।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.