कल्याणपुर पुलिस की एनएच-25 पर कार्रवाई
पचास लाख की अवैध शराब से भरा कंटेनर जब्त, दो गिरफ्तार
कल्याणपुर थाना पुलिस ने एनएच- 25 पर रविवार रात कंटेनर में भरे अवैध शराब के 1325 कर्टन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत 50 लाख रुपए आंकी गई। इस शराब की आपूर्ति सांचोर इलाके में की जाने की बात प्रांरभिक पूछताछ में सामने आई है।
थानाधिकारी नेमाराम चौधरी ने बताया कि जिला पुलिस की स्पेशल टीम से सूचना मिली कि एक ट्रेलर में रखे कंटेनर में अवैध शराब भरी हुई है। इस पर एनएच- 25 पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान जोधपुर की तरफ से आ रहे ट्रेलर (कंटेनर) को रुकवा चालक से पूछताछ की। चालक कंटेनर में भरे माल के बारे में संतोषप्रद जानकारी नहीं दे पाया। इस पर चालक बूटासिंह पुत्र गुरुदेवसिंह जट सिख निवासी संगरिया (हनुमानगढ़) व खलासी राजू पुत्र काशीराम निवासी अबोहर (फिरोजपुर, पंजाब) को दस्तयाब तथा टे्रलर को कब्जे में लिया। प्रांरभिक पूछताछ में आरोपियों ने ट्रेलर में अवैध शराब भरा हुआ होना बताया। इस पर पुलिस ने टे्रलर में रखे दोनों कंटेनरों को खोल कर जांच की तो पीछे रखा कंटेनर खाली व आगे रखे कंटेनर में अवैध शराब के 1325 कर्टन भरे हुए थे, जिन्हें जब्त किया गया। चालक बुटासिंह ने अवैध शराब की आपूर्ति सांचोर इलाके में करने की बात कही। चालक व खलासी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। बूटासिंह के खिलाफ गुड़ामालानी, कल्याणपुर थाने में पूर्व में शराब तस्करी के प्रकरण दर्ज है।
चकमा देने का प्रयास रहा धरा
शराब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए नई तरकीब भी इजाद की, लेकिन वे चकमा देने में सफल नहीं हो सके। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए ट्रेलर में दो कंटेनर भरे। पीछे वाले कंटेनर को खाली रखा तथा आगे वाले कंटेनर को अवैध शराब से पूरा भर दिया। पुलिस के जांच करने पर पीछे वाला खाली कंटेनर खोल कर दिखाया जा सके।
ये रहे टीम में शामिल
अवैध शराब से भरा टे्रलर कंटेनर जब्त करने में थानाधिकारी नेमाराम चौधरी के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल गोविन्दराम, कांस्टेबल अभिषेक, रामकेश, श्रीकिशन, महिपाल, अशोक कुमार, मलखान, चालक चम्पालाल शामिल थे।





No comments:
Post a Comment