Breaking News
recent

सरकारी अस्‍पताल में घोर लापरवाही, रक्तस्त्राव से परेशान गर्भवती को भर्ती करने के बजाए दो दिन घूमाते रहे

कोटा. जेके लोन अस्पताल में एक महिला को दो दिन तक अस्पताल में भर्ती नहीं करने का मामला सामने आया है। रक्तस्त्राव से परेशान महिला मरीज अपने परिजनों के साथ दो दिन तक जेके लोन व एमबीएस के चक्कर काटती रही। बुधवार को मीडिया के दखल व जेके लोन सिक्यूरिटी इंचार्ज की पहल के बाद महिला मरीज को जेके लोन अस्पताल में भर्ती किया गया।

read more : है माँ .. तीन बार दरिंदो को बेचा, देह व्यापार के दलदल में धकेला...

बूंदी जिले के कापरेन निवासी रेखा दो माह से गर्भवती थी। उसकी कुछ दिन पहले ही डीएनसी हुई थी। जब से महिला के खून बहने की शिकायत हो रही थी। 4 फरवरी को परिजन उसे जेके लोन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसकी पर्ची पर भर्ती करना लिखा।

BIG NEWS : मुलायम सिंह के क़रीबी तेल कारोबारी के ठिकानों पर आयकर छापा ...

परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक के भर्ती लिखने के बाद भी उसे अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। पहले उसे चिकित्सक के घर पर जाकर दिखाने को कहा। इस पर परेशान परिजन महिला को एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे। एमबीएस के चिकित्सकों ने उसे वापस जेके लोन रैफर कर दिया और पर्ची पर भर्ती करने को लिखा। दो दिन तक महिला व परिजन इधर-उधर परेशान होते रहे।

jk loan hospital

वित्त समिति की बैठक में पार्षदों का हंगामा, बैठक का किया बहिष्कार...

बुधवार को मीडिया के दखल के बाद महिला मरीज को जेके लोन अस्पताल के सी वार्ड में भर्ती किया गया। उधर, अस्पताल अधीक्षक डॉ. एल.एल. मीणा ने बताया कि यह महिला डॉ. आरपी रावत की यूनिट में आई थी।

उन्होंने भर्ती के लिए लिखा था, लेकिन उसे भर्ती नहीं किया गया तो हो सकता है कि अभी उसे लैबर पेन की दिक्कत नहीं हो। लेबर रूम में जिन महिलाओं को दर्द की ज्यादा शिकायत होती है तो तुरंत लेते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.