Breaking News
recent

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा
खेतड़ी. विवेकानंद पब्लिक स्कूल राजोता में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मीणा थे तथा अध्यक्षता स्वामी अनंतआत्मानंद ने की। बीईईओ रुपेन्द्र सिंह शेखावत, राजेन्द्र सिंह शेखावत हरडिय़ा, बजरंगसिंह निर्वाण, शिवनारायण सैनी, आंशे सिंह शेखावत, बजरंगलाल व सूबेदार सुवाराम विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में निदेशक अशोक सिंह शेखावत ने स्वागत भाषण दिया व अंत में अजय सिंह शेखावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन गरिमा सैनी,कपिल,कीर्ति सुरोलिया व धनन्जय ने संयुक्त रुप से किया।
जीवन में अनुशासन से संवरता कॅरियर
पिलानी. महेन्द्र कुमार साबू महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव शनिवार को सूरजगढ़ विधायक एवं महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी सुभाष पूनियां के मुख्यातिथ्य में मनाया गया। पिलानी नगर पालिका अध्यक्ष विजय कुमार हलवाई ने अध्यक्षता की। महाविद्यालय प्रबंधन समिति सचिव दिनेश अग्रवाल, लेखाधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व बैंक प्रबंधक रिशाल सिंह विशिष्ट अतिथि थे। मुख्यअतिथि ने सम्बोधित करते हुए जीवन में अनुशासन का महत्व समझाया तथा प्रतिस्पद्र्धा के युग में कॅरियर निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। महाविद्यालय प्राचार्य डा. एसएस कटेवा ने महाविद्यालय से जुड़ी वर्ष भर की गतिविधियों का ब्योरा देते हुए वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा।छात्र छात्राओं ने गीत संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति देकर माहौल में रंग भरा। अतिथियों ने शिक्षा एवं खेल सहित विभिन्न सहशैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले प्रतिभावान सविता गौत्तम, अभिमन्यु सिंह एवं मनीषा सहित विद्यार्थियों को नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया।

 

jhunjhunu news

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.