Breaking News
recent

नकल की सामग्री मिलने पर छात्रा को परीक्षा से किया बाहर, छत पर चढ़कर दी कूदने की धमकी

झुंझुनूं.
शहर में राणी सती मंदिर के निकट एक कॉलेज में परीक्षा देने के लिए पहुंची एक छात्रा के पास नकल की सामग्री मिलने पर उसे परीक्षा से बाहर कर दिया। इस घटना के बाद यहां जमकर हंगामा हुआ। कुछ देर बाद छात्रा राणी सती मंदिर की छत पर चढ़ गई और कूदने की धमकी देने लगी। छात्रा को मंदिर की छत पर चढ़ा देखकर नीचे लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। अचानक हुए इस मामले से इलाके में अफरा तफरी मच गई।

परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया
सूचना पर कोतवाल गोपालसिंह ढाका पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा से समझाइश की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस व कॉलेज स्टॉफ के सदस्यों ने उसे नीचे उतारा। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। बाद में छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें .. राजस्थान में यहां महाशिवरात्रि मेला बजट के 15 लाख रूपये पुलवामा शहीद परिवारों के नाम



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.