Breaking News
recent

शैक्षिक उन्नयन पर चिन्तन

हिण्डौनसिटी.राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद का 24 वां प्रान्तीय अधिवेशन शनिवार को निर्मल महाविद्यालय आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश ेसे आए शिक्षा अधिकारियों ने शैक्षिक उन्नयन व विकास पर विचार व्यक्त किए।डॉ रणवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन का उद्घाटन महेन्द्र चौधरी संयुक्त निदेशक चुरू, वीरसिह बेनीवाल जिला शिक्षा अधिकारी करौली, मांगेलाल बुढ़ानिया पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व जिला शिक्षा अधिकारी कोटा, मनीष चौधरी ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।


संयोजक पुष्पेन्द्र शर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष केडालाल मीना, कोषाध्यक्ष भगवान सिंह योगी, जिला महामंत्री लक्ष्मण गुप्ता, बीईईओ बल्लभराम लहकोडिया, रामनिवास जैन ने अतिथियों का माल्यार्पण व साफा बांध कर स्वागत किया।अधिवेशन में शैक्षिक उन्नययन, भौतिक संसाधनों के विकास, रख रखाव के साथ साथ राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति पर चिन्तन किया गया। साथ ही वक्ताओं ने शैक्षिक उन्नयन के क्षेत्र में आ रही कठिनाइयों के कारण व निवारण पर प्रकाश डाला।

रेसा के प्रदेश महामंत्री हरवीर सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इससे पहले निर्मल महाविद्यालय की छात्राओं व गाइडर्स ज्योति, मीरा, रिंकी, निशा ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। स्काउट संघ सचिव मुकेश लहकोडिया व प्रियंका शर्मा के निर्देशन में राजलक्ष्मी एवं सहयोगी गाइड ने पिरामिड प्रदर्शन शिक्षा अधिकारियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।अधिवेशन की व्यवस्था संचालन में मनोज शर्मा, प्रकाश बेनीवाल, तिमन सिंह, राजेश मीना, एवं रीयल टैक रोवर-क्रू मंगलनायक, दीपक, राजेश, ज्ञानसिंह का सहयोग रहा। अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 200 से अधिक शिक्षा अधिकारियों ने भाग लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.