झुंझुनू
मालीगांव में एक फौजी की 15 दिन की छुट्टी निरस्त करते हुए उच्चाधिकारियों ने सेना के जवान सज्जनसिंह को तुरंत ड्युटी पर आने के निर्देश दिए गए हैं। फौजी सज्जनसिंह भाम्बू ने बताया कि वह जम्मू के नगरोटा की ईएमई ईकाई में कार्यरत है।
जवान 12 फरवरी को छुट्टी पर आया था और 14 मार्च को जॉईन करना था। पुलवामा हमले के बाद उच्चाधिकारियों का फोन आया। उन्होंने तुरंत रिजॉईनिंग करने की बात कहते हुए 15 दिन की छुट्टी निरस्त कर दी। जिसके बाद बुधवार को सज्जनसिंह की मां दया कौर ने बेटे को तिलक लगाकर और देशी अंदाज में दही-चुरमा खिलाकर विदा किया। गौरतलब है कि सज्जनसिंह कि पिता जलेसिंह भी भूतपूर्व सैनिक हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने राजस्थान से सटी भारत-पाकिस्तान सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया है। सरकार ने बॉर्डर के आस-पास सभी सरकारी कर्मचारियों छुट्टी रद्द कर दी है। इसके साथ सरकार ने बॉर्डर पर मेडिकल सुविधाओं को लेकर हाई अलर्ट कर दिया है।
इसके अलावा बाड़मेर जैसलमेर में चिकित्सा कर्मियों के अवकाश रद्द करने के आदेश किए हैं। चिकित्सा कर्मियों को जिला कलेक्टर की अनुमति के बिना अवकाश नहीं मिलेगा। सीमा क्षेत्र के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा कर्मी 24 घंटे अलर्ट रहेंगे।





No comments:
Post a Comment