Breaking News
recent

पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में शहर के बाजार बंद, देखें वीडियो

जयपुर। पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमले के बाद देश भर में गुस्सा है। आतंकी हमलों पर नाराजगी जाहिर करने और शहादत को नमन करते हुए आज जयपुर के सभी व्यापारिक संस्थान, बाजार बंद हैं। व्यापारियों ने आज दोपहर एक बजे तक दुकानों को बंद रखकर शोक संतृप्त परिवार के साथ अपना दुख जाहिर किया। पुलवामा के शहीदों को श्रृद्धांजलि देते हुए आज जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बाजार बंद हैं।

फैडरेशन आफ राजस्थान ट्रेड एंड इंड्रस्टीज यानि फोर्टी, राजस्थान चैंबर आफ कॉमर्स, जयपुर व्यापार महासंघ ने बंद का समर्थन किया है। इसी के साथ सेंट्रल स्पाइन व्यापार मंडल और धनश्री टावर प्रथम के व्यापारी विरोध में पूरे दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। सूरजपोल बाजार मंडी, जयपुर ट्रांसपोर्ट ट्रक आपरेटर एसोसिएशन, ड्राइविंग स्कूल एसोसिएशन ने भी अपने प्रतिष्ठान दोपहर तक बंद रखने की घोषणा की है।

फोर्टी के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा, पूरे प्रदेश के व्यापारी दुख की इस घड़ी में शहीद जवानों के परिवार के साथ है और आज सभी प्रतिष्ठान बंद कर रखे हैं। जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने कहा, सभी बाजारों को बंद रखने का संदेश दिया गया है और सभी व्यापारियों ने स्वैच्छिक तौर पर बंद रखा है ताकि शहीद परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर कर सके। गोपाल जी रास्ता व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिश केडिया, चांदी की टकसाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रकाश सिंह पटियाल, घीवालों का बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज लुहाडिय़ा, जौहरी बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री कैलाश मित्तल ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा, इस शहीद के परिजनों के साथ पूरा देश है और जयपुर के व्यापारी आज श्रद्धांजलि सभा कर श्रृद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं। सर्राफा समिति बड़ी चौपड़ के अध्यक्ष कैलाश नागौरी, अखिल भारतीय औदिच्य ब्राह्मण महासभा के रतनलाल गौतम, ऑल राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अश्विनी तिवाड़ी, अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के गोविंद नारायण नाटाणी ने बाजार और प्रतिष्ठान बंद करने के साथ ही सख्त कार्रवाई की मांग की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.