Breaking News
recent

बेटियां पढ़ेगी तो दो परिवारों को करेंगी शिक्षित

बेटियां पढ़ेगी तो दो परिवारों को करेंगी शिक्षित
नवलगढ़. कस्बे के श्री नवलगढ़ स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय व एसएन गल्र्स बीएड कॉलेज का वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को हुआ। एसएन बीएड कॉलेज परिसर में हुए ेकार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन सुरेन्द्र सैनी ने महिला शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटियां बेटों से कम नहीं है। उन्हें उनका बराबरी का हक मिलना चाहिए। बेटियां पढ़ेगी तो दो परिवारो को सुशिक्षित करेगी। हमें समाज को जोडने का प्रयास करना चाहिए तोडने का नही क्योंकि सामाजिक तंत्र की मजबूती से ही विकास संभव हैं। अध्यक्षता नवलगढ़ विद्यालय कमेटी कोलकाता के ट्रस्टी बनवारीलाल जालान ने की। विशिष्ट अतिथि उपखण्ड अधिकारी हवाई सिंह यादव, सचिव पवनकुमार जालान सचिव, सदस्य सत्यनारायण जालान, समाजसेवी कैलाश चोटिया, रामनिवास शास्त्री, प्रो. श्रवण कुमार सैनी, जोगेन्द्र झाझडिय़ा थे। कार्यक्रम में अलायन्स क्लब के सौजन्य से बनवारीलाल का उनकी नवलगढ़ में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चौथमल जांगिड ने स्वागत भाषण दिया। सचिव पवन कुमार जालान ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश करते हुए महाविद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय द्वारा सभी को समान रूप से शिक्षा उपलब्ध हो सके इसके लिए श्री नवलगढ़ विद्यालय कमेटी, कोलकाता द्वारा महाविद्यालय की 33 जरूरतमंद छात्राओं को 245250 रुपए की छूट प्रदान की गई है। जिन छात्राओं के परिवार की स्थिति कमजोर हैं ऐसी 16 1 छात्राओं को 295125 रुपए की छूट देकर सहायता दी गई। प्राचार्य डॉ. विकास शर्माने कहा कि छात्राओं ने लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन के साथ आगे बढऩे की बात कही। बनवारीलाल जालान ने छात्राओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि समय की कमी को देखते हुए उन्हें अपनी प्राथमिकता भी चुननी होगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधायक व नगरपालिका चेयरमैन यदि अपने स्तर पर नवलगढ़ के शहरी भाग में कोई भूमि उपलबध कराए तो हम महिलाओं के लिए शौचालय बनाकर देने को तैयार हैं। कार्यक्रम संयोजक वन्दना शर्मा ने आभार जताया। इस दौरान छात्राओं ने एक से बढकऱ एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्राचार्य डॉ. पूजा पंवार ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर महाविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ व्याख्याता के रूप में परीक्षा परिणाम के आधार पर गृहविज्ञान व्याख्याता रेणु सैनी को सम्मानित किया गया। बीएड कॉलेज में सर्वश्रेष्ठ व्याख्याता श्रीमती संतोष पिलानिया को चुना गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। कॉलेज की प्रतिभावान छात्राओं में श्रीमती गिन्नी देवी छावछरिया की स्मृति में 501 रुपए का पुरस्कार व अलांयन्स क्लब नवलगढ़ की ओर से प्रतीक चिन्ह महिला महाविद्याल की सर्वश्रेष्ठ छात्रा 2018 -19 के रूप में बीए अन्तिम वर्ष की पूजा सैनी, बीएड कॉलेज की सर्वश्रेष्ठ छात्रा 2018 -19 के रूप में सुरभि गौड़, एनएसएस की सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका के रूप में प्रथम इकाई से प्रियंका शर्मा व आरती सैनी तथा द्वितीय इकाई से काजल सेन व वर्षा कुमावत को दिया गया। नवलगढ़ क्षेत्र में मेरिट में स्थान बनाने वाली छात्राओं को अलायन्स क्लब द्वारा सम्मानित किया गया।

jhunjhunu news

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.