Breaking News
recent

लापरवाह अधिकारियों पर करें कार्रवाई

नादौती. यहां पंचायत समिति सभागार में बुधवार को प्रधान धनुचंद सांवरिया की अध्यक्षता व विधायक पी.आर. मीना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित साधारण सभा की बैठक में पानी, बिजली आदि की समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में विधायक मीना ने क्षेत्र की जन समस्याओं के निराकरण के मामले में अधिकारियों से कहा कि वे अपने-आप को चेंज करलें, अन्यथा मुझे चेंज करना पड़ेगा। विधायक ने कामकाज में लापरवाही बरतने वाले व लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश एडीएम जे.पी. बैरवा को दिए। वहीं विकास अधिकारी बलदेव सिंह गुर्जर से अब तक हुई कार्रवाई के बारे में पूछा। सरपंच संघ के तहसील अध्यक्ष व मेढेकापुरा सरपंच हंसराज गुर्जर व गढ़मोरा सरपंच बृजलाल मीना की शिकायत पर विधायक ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए। उपप्रधान रजिया बानो, पंचायत समिति सदस्य कंवर सिंह गुर्जर, मोहन लाल बैरवा ने तहसील की २९ ग्राम पंचायतों मेें आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन में अनियमितता का आरोप लगाया। जिस पर उपजिला कलक्टर बैरवा ने जांच कराने की बात कही। विधायक मीना ने कलक्टर से वार्ता कर सीडीपीओ का कार्य देख रहे तहसीलदार बी.एल. मीना से चार्ज हटा कर विकास अधिकारी गुर्जर को देने की बात कही। ग्राम पंचायत धौलेटा सरपंच लक्ष्मण ङ्क्षसह गुर्जर ने बताया कि पंचायत मुख्यालय सहित आंधियाखेड़ा गांव में जलयोजना के नलकूपों को विभाग द्वारा चार वर्ष बाद भी चालू नहीं किया गया है। जबकि विभाग द्वार नलकूपों के विद्युत कनेक्शन के बिल का भुगतान किया रहा है। गढ़मोरा सरपंच मीना ने बसंत पंचमी पर सैन समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए पेयजल व्यवस्था कराने, सरपंच संघ के अध्यक्ष गुर्जर ने पुलिस की कार्यशैली पर असंतोष जता बताया कि गत दिनों कैमरी सहित गांवों में दर्जनों ट्रांसफार्मर चोरी हो चुके हैं। दलपुरा सरपंच ने पुलिस चौकी दलपुरा के पास स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर के चोरी होने की शिकायत की। विधायक मीना ने थानाधिकारी भंवर लाल बुनकर आवश्यक निर्देश दिए। विधायक मीना ने नवनियुक्त विद्युत निगम के सहायक अभियंता रवि स्वर्णकार से आगामी १ माह में विद्युत व्यवस्थाओं में सुधार की बात कही। इससे पूर्व प्रधान धनुचंद सांवरिया सहित सरपंच संघ के अध्यक्ष गुर्जर ने विधायक मीना, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बने सिंह वकील का स्वागत किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.