Breaking News
recent

देसी अंदाज की गायकी पर खूब झूमे ग्रामीण

टोडाभीम.ञ्च पत्रिका. ग्राम पाडला में चल रहे पद दंगल का गुरुवार को ढांचा गीतों के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक धार्मिक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। गायक रामकरण मास्टर थूमडी व विष्णु पातरीबास ने रचनाएं पेश कर विभोर कर दिया।
आयोजन कमेटी के सदस्यों की ओर से ग्राम पंचायत पाडला की सरपंच माया देवी मीणा का माला व शॉल उड़ाकर सम्मान किया गया । सरपंच ने आयोजन कमेटी को 21 हजार रुपए की राशि सहयोग के रूप में दी। कार्यक्रम में नृत्य कलाकार भी आए। जिन्होंने प्रस्तुति से सभी को मोह लिया।
जीरोता में दंगल १० से
सपोटरा. जीरोता में जन सहयोग से बाबा रामदेव मंदिर परिसर में हरिकीर्तन, पद व सुड्डा दंगल का ६ दिवसीय कार्यक्रम १० फरवरी से किया जाएगी।
१० व ११ फरवरी को कीर्तन दंगल में जोडली, हल्कारा की झोंपड़ी, हींगोटी की पार्टी प्रस्तुति देंगी।इसी प्रकार १२ व १३ को पद गायन मे रीछोटी, शेखपुरा, सालिमपुर एवं १४ व १५ फरवरी को सुड्डा दंगल में मणेमा, अखाडा, मंडावरा के गायक प्रस्तुति देंगे।
(निज संवाददाता)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.