Breaking News
recent

जीप की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

गडरारोड (बाड़मेर). ग्राम पंचायत बालेवा में बुधवार सुबह 8 बजे जीप की टक्कर से बाइक सवार दो जनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बालेवा चौराहे पर बाड़मेर-हरसाणी मार्ग की ओर से आ रही जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पेमाराम (32) पुत्र जोराराम मेघवाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं महावीरसिंह (15) पुत्र मोहनसिंह रावणा राजपूत को घायलावस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

हादसे की खबर के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने वाहन चालक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव सड़क पर ही रखकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार करने व मृतकों के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग रखी।

समाचार मिलने पर तहसीलदार डालाराम पंवार, विकास अधिकारी गणपतराम सुथार, थानाधिकारी शिव मानाराम गर्ग, पुलिस थाना गिराब व गडरारोड मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाइश के बाद जीप चालक की गिरफ्तारी तथा आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंपा।

पांच मासूम हुए अनाथ

पेमाराम मेघवाल के 5 छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वह घर में इकलौता ही कमाने वाला था। बुधवार सुबह वह गांव में मजदूरी करने जा रहा था, इसी दौरान हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। ऐसे में परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.