Breaking News
recent

पुलवामा पर बोले राहुल, कांग्रेस की सरकार बनी तो अर्धसैनिक बलों को भी शहीद का दर्जा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में छात्रों को संबोधित करने पहुंचे। शिक्षा: दशा और दिशा नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने शिक्षा की वर्तमान स्थिति को लेकर छात्रों से बातचीत की। रोचक बात यह कि इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष अपने नए लुक में दिखाई दिए। राहुल गांधी जींस-टीशर्ट और हाफ जैकेट पहन कर छात्रों के बीच पहुंचे।

हिमाचल प्रदेश: खराब मौसम के कारण रेस्क्यू आॅरेशन बाधित, हिमस्खलन में लापता 5 जवानों का सुराग नहीं

पुलवामा के शहीदों के श्रद्धांजली के साथ की गई

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गान के बाद पुलवामा के शहीदों के श्रद्धांजली के साथ की गई। आपको बता दें कि राहुल गांधी हाल ही में तिरुपति से लौटे हैं। राहुल गांधी ने पुलवामा हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक फोटो शेयर करते हुए राहुल ने कहा कि जिस समय देश पुलवामा हमले के शोक में डूबा था उस समय देश के प्रधानमंत्री नेशनल कॉर्बेट पार्क में फोटों खिंचवा रहे थे। आपको बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी समाज के विभिन्न वर्ग के प्रतिनिधियों से रू—ब—रू हो रहे हैं। इस दौरान राहुल लोगों से सामाजिक समस्याओं और वर्तमान मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं। इसी क्रम में राहुल गांधी ने 'अपनी बात, राहुल के साथ' अभियान की शुरुआत की थी। जिसके तहत राहुल गांधी एक अचानक दिल्ली के एक चाइनीज रेस्टॉरेंट में पहुंच गए थे।

कश्मीर: श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने का प्रयास करता अकाली कार्यकर्ता गिरफतार, पुलवामा हमले से था नाराज

 

छात्रों से डिनर पर बात की

राहुल गांधी दिल्ली और मुंबई में पढ़ने वाले छात्रों से डिनर पर बात की थी। राहुल के इस कार्यक्रम में दिल्ली के आईआईटी मुंबई, टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइन्स और लेडी श्रीराम कॉलेज छात्र शामिल हुए थे।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.