Breaking News
recent

लहसुन व चने की आड़ में डोडापोस्त छिलके की तस्करी

सादुलपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग-52 स्थित चूरू बाईपास के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध डोडा पोस्त छिलका सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने पांच दिनों में तीसरी बड़ी कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी लहसुन एवं चने की आड़ में डोडा पोस्त छिलका मध्यप्रदेश से भरकर अमृतसर पंजाब ले जा रहे थे। पुलिस ने ९६ किलो डोडा पोस्त छिलका बरामद किया है। थानाधिकारी महेन्द्रदत्त शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर चूरू-बाईपास पर एसआई इंद्रसिंह मयपुलिस दल के साथ नाकाबंदी कर रखी थी। तभी चूरू की ओर से आ रहे एक ट्रक के चालक को पुलिस ने रुकने का संकेत दिया, तो चालक नाकाबंदी तोड़कर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने तुरंत पीछा कर थोड़ी ही दूरी पर ट्रक चालक को रोकने में सफलता प्राप्त की। पूछताछ करने पर ट्रक चालक घबरा गया एवं संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। एसआई इंद्रसिंह ने ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में लहसुन एवं चने भरे हुए थे। केबिन की तलाशी लेने के बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिली। लेकिन जब पुलिस ट्रक के केबिन के छत पर पहुंची तो पुलिस को ट्रक में बनाया हुआ एक स्पेशल केबिन दिखाई दिया, जिसमें तीन प्लास्टिक बोरियों में पैकिंग किए हुए डोडा पोस्त छिलका भरा था। पुलिस ने ट्रक चालक पंजाब के तरणतारण जिलान्तर्गत गांव पंडोरी तक्तमल निवासी मन्जेन्द्र सिंह जट सिक्ख उम्र २८ वर्ष, मध्यप्रदेश के धार जिलान्तर्गत गांव बोइन्दा निवासी सुखराम भील (२२ वर्ष तथा हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थानान्तर्गत गांव गुडिया निवासी सलीम मोहम्मद (३६) वर्ष को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त किया एवं पोस्तों को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेंगेे। जिसके बाद वास्तविक स्थिति का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसआई इंद्रसिंह ने बताया कि ट्रक के केबिन की छत से नीचे बॉडी तक प्लाई लगाकर एवं स्पेशल खांचा केबिन बनाया हुआ था, जिसमें आरोपितों ने अवैध रूप से डोडा पोस्त छिलका तस्करी के लिए ले जा रहे थे।

पांच दिनों में तीसरी कार्रवाई
पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पांच दिन में तीसरी कार्रवाई की है। नाकाबंदी के दौरान १३ फरवरी को एसआई गोपीराम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-५२ पर लसेड़ी के पास नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को जब्त कर ट्रक के केबिन में चालक की सीट के पीछे एक प्लास्टिक थैले में भरा तीस किलो डोडा पोस्त बरामद कियाथा। पंजाब के फतेहगढ़ थानान्तर्गत गांव मंडोलफल निवासी काबलसिंह जट सिक्ख को गिरफ्तार किया। ट्रक चालक मध्यप्रदेश से ट्रक में कागज के रोल भरकर जम्मू-कश्मीर जा रहा था। १७ फरवरी को एनएच ५२ पर चूरू बाईपास तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कैंटर को जब्त कर बीस किलो डोडा पोस्त चूरा बरामद किया था। लुधिायाना थाने के गांव कडिय़ाल खुर्द निवासी जसपाल एवं पंजाब के लुधियाना थानान्तर्गत गांव गोकड़ गुजरा निवासी दलजीतसिंह को गिरफ्तार किया।

पोस्त तस्कर पुलिस रिमांड पर
एसआई गोपीराम ने बताया कि 17 फरवरी को अवैध डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार आरोपियों को न्यायायल में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पंजाब के लुधिायाना थानान्तर्गत गांव कडिय़ाल खुर्द निवासी जसपाल एवं पंजाब के लुधियाना थानान्तर्गत गांव गोकड़ गुजरा निवासी दलजीतसिंह को न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायाधीश ने दोनों आरोपितों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.