Breaking News
recent

एक क्विंटल डोडा पोस्त बरामद,आरोपी वाहन छोड़ भागे

जैसलमेर/मोहनगढ़. जिले के सभी पुलिस थानों की ओर से मादम पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। इस दौरान एक क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़ भागने में सफल हो गए। रविवार रात्रि में पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही कर सुल्ताना व पीटीएम के बीच में एक वाहन को जब्त कर उसमें से एक क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस की ओर से वाहन को जब्त कर मोहनगढ़ पुलिस थाने लाया गया, जहां पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच जैसलमेर शहर कोतवाल देरावरसिंह को सौंपी गई।
यूं हुई कार्रवाई
मोहनगढ़ स्थित पुलिस थाने में रविवार को मुखबीर से सूचना मिली कि नहरी क्षेत्र में अवैध रूप से डोडा पोस्त बिकने के लिए आना वाला है। इस पर मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी अमर सिंह रतनू के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसमें नेहड़ाई पुलिस चौकी प्रभारी दीप सिंह हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल शेर मोहम्मद, पुलिस थाना मोहनगढ़ से कांस्टेबल सत्यवीर सिंह, चन्द्रवीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, लिखमा राम, शंकर लाल, ड्राईवर देवी सिंह को शामिल किया गया। थानाधिकारी अमर सिंह रतनू मय जाब्ते के सरकारी वाहन व एक निजी वाहन लेकर सुल्ताना व पीटीएम रोड़ पर पहुंचे। रविवार की रात्रि को दस बजे से सुल्ताना व पीटीएम रोड पर सरकारी व निजी वाहन को नाकाबंदी शुरू कर दी। रात्रि में सुल्ताना की ओर से पीटीएम की तरफ जाती एक कार व उसके केम्पर वाहन दिखाई दिया। केम्पर के आगे कार एस्कॉर्ट के रूप में चल रही थी, जिसे पुलिस द्वारा वाहन रोकने का ईशारा किया गया, लेकिन चालक कार को भगा कर ले गया।
खेतों में आठ किमी तक किया पीछा
मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी अमर सिंह रतनू ने बताया कि रविवार की देर रात्रि हम सुल्ताना व पीटीएम सडक़ पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। रात्रि में पहले एस्कॉर्ट के रूप में कार आई। उसके पीछे पीछे एक बोलेरो केम्पर भी आई। गाडिय़ों को रोकने का ईशारा करने पर कार चालक कार को भगा ले गया। बोलेरो केम्पर चालक को पुलिस की भनक लगने पर चालक ने बोलेरो गाड़ी को कच्चे रास्ते से खेतों में भगा ले गया। पुलिस द्वारा सरकारी व निजी वाहन से पीछा किया गया। बोलेरो चालक खेतों से भगाते हुए लगभग सात आठ किमी दूर तक निकल गया, लेकिन एसएलडी नहर की 54 आरडी के पास नहर के किनारे आरोपी गाड़ी को छोडकऱ अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। घने पेड़ पौधे होने के कारण आरोपी नहीं मिल पाए।
वाहन को जब्त कर लाए पुलिस थाने
पुलिस ने सुल्ताना के पास बोलेरो वाहन का पीछा करते हुए वाहन को जब्त कर लिया। अंधेरे का लाभ उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। रात्रि दो बजे के करीब वाहन जब्त कर मोहनगढ़ लाया गया।
पांच कट्टों में भरा था नशीला पदार्थ
मौके पर ही वाहन की जांच के दौरान वाहन में पांच कट्टों में भरा एक क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया। हर कट्टे में 20 किग्रा के करीब डोडा पोस्त भरा हुआ था, जो कि सीटों पर रखे हुए थे। इसके अलावा गाड़ी में से गाड़ी के मूल कागजात भी बरामद किए गए। थानाधिकारी अमर सिंह रतनू का कहना था कि गाड़ी में पाए गए कागजातों के अुनसार वाहन मालिक का नाम भोमाराम पुत्र उदाराम निवासी सारणों की ढाणी, पलीना, तहसील फलोदी का होना पाया गया।
चुनावों से पहले बरामद हुई थी 35 पेटी अवैध शराब
गौरतलब है कि नहरी क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के दौरान गत 16 नवम्बर को नहरी क्षेत्र में आए 27 एसबीएस में एक खेत से 35 पेटी पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की थी। यहां 27 एसबीएस में एक खेत में जमीन में गढ्ढा खोदकर उसमें छुपा कर रखी गई थी। इससे पूर्व तत्कालीक थानाधिकारी महेन्द्रसिंह खीची के नेतृत्व में मार्च 2018 में कार्यवाही कर नहरी क्षेत्र में 39 बीडी से अमराराम विश्नोई के मुरब्बे से 15 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद की गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.