Breaking News
recent

स्वाइन फ्लू व मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया

स्वाइन फ्लू व मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया
बाड़मेर . आयुर्वेद विभाग व राजपुरोहित एकता ग्रुप की ओर से सोमवार को विवेकानंद सर्कल पर स्वाइन फ्लू व मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया।
ग्रुप के हेमंत राजपुरोहित ने बताया कि इस मौके पर राम सिंह बोथिया, कल्याण सिंह लखा, घेवर सिंह गेहूं, बबलू सिंह, मंगल सिंह, तनसिंह रड़वा, डॉ. रणवीर राजपुरोहित, महेश निम्बला आदि ने सहयोग किया।
चौहटन . स्वाइन फ्लू और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सोमवार को आयुर्वेद विभाग की ओर से धनाऊ सीएचसी पर बच्चों व ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चों ने काढ़ा पीया।


ये भी पढे...

भगवान जांभोजी की ज्योति में दी आहुतियां
विष्णुधाम सोनड़ी में उमड़े श्रद्धालु
सेड़वा . बिश्नोई समाज के महंत स्वामी हरिदास महाराज ने भगवान जांभोजी की वाणी के 120 शब्दों से पाहल व यज्ञ कर नशा मुक्त जीवन का संकल्प दिलाया। यहां बिश्नोई समाज की ओर से प्रति अमावस्या यज्ञ होता है। उनके अनुसार यह परंपरा 137 वर्षों से चली आ रही है। मंदिर में भगवान जांभोजी की 137 वर्ष से अखंड ज्योति जल रही है। इसके आगे श्रद्धालु शीश नवाए। अमावस्या को समाज के लोग व्रत रखते हैं तथा भगवान जांभोजी की ज्योति में घी-नारियल की आहुतियां देकर अखंड ज्योति के दर्शन किए।
खेमाबाबा मंदिर द्वितीय बरसी महोत्सव 8 से
बायतु . पंचायत समिति के बायतु चिमनजी ग्राम पंचायत स्थित सिद्ध खेमाबाबा मंदिर अरणेश्वर धाम हेमजी का तला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का द्वितीय बरसी महोत्सव 8 से 10 फरवरी तक मनाया जाएगा। मंदिर कमेटी के मूलाराम सुथार ने बताया कि परेऊ मठाधीश ओंकार भारती महाराज, बायतु मठाधीश भैर भारती महाराज और पालरिया धाम सेवक चौखाराम डूडी के सान्निध्य में 8 से 10 फरवरी तक नैनी बाई का मायरा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संत कृपाराम महाराज और बाल संत बांके बिहारी महाराज नैनी बाई का मायरा का वाचन करेंगे। सुथार ने बताया कि 8 फरवरी को सुबह 9बजे हनुमानजी का मंदिर हेमजी का तला से अरणेश्वर धाम तक शौभायात्रा निकलेगी। 10 फरवरी को ओमप्रकाश चवदहिया एंड पार्टी की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।
पंचायत समिति की बैठक 8 को
सिणधरी . पंचायत समिति की साधारण बैठक 8 फरवरी दोहपर 1 बजे प्रधान जसी चौधरी की अध्यक्षता में होगी। यह जानकारी विकास अधिकारी हीराराम कलबी ने दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.