Breaking News
recent

खौफनाक मंजर: वहशी दरिंदे ने किए महिला के इतने टुकड़े कि दो राज्यों की पुलिस भी गिन न सकी

अकलेरा. झालावाड़ और मध्यप्रदेश की सीमा से सटे कोटड़ा जागीर गांव में गुरुवार को खौफनाक मंजर सामने आया। यहां एक महिला की लाश टुकड़ों में मिली। वहशी दरिंदे ने महिला की नृशंस हत्या कर शव के कई टुकड़े कर जमीन में दफन कर दिए। ग्रामीणों की सूचना पर दो राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जमीन से निकाला तो टुकड़े इतने थे कि पुलिस भी गिन न सकी। मंजर इतना खौफनाक था कि देखने वालों का दिल दहल गया।

OMG : कोटा में मां-बेटी की गला काट नृशंस हत्या, सरियों से फोड़ा सिर, खून से सनी दीवारें

घाटोली थाना क्षेत्र के कोटड़ा जागीर गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे विवाहिता का क्षत-विक्षत शव मिला। शव के टुकड़े कर जमीन में गाड़ रखे थे। सूचना पर मध्यप्रदेश और झालावाड़ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह मीणा, पुलिस उप अधीक्षक रामजी लाल चौधरी, घाटोली थानाधिकारी विवेक सोनी, भोजपुर मध्यप्रदेश के थानाधिकारी उमेश यादव घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर मृतका का पति गोपीलाल भी पहुंचा और शव की पहचान पत्नी उतरी बाई तंवर (21) केरूप में की। मृतका मध्य प्रदेश के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव लसूडिय़ा निवासी है। कोटा से डॉग स्क्वायड, एफएसएल टीम और चिकित्सकों का दल घटनास्थल पर पहुंचा।

Read More: सिर पर था खून सवार जो दिखा काटते चले गए, पढि़ए कत्ल से पहले मां-बेटी के संघर्ष की कहानी...

चौधरी ने बताया कि मृतका के पति ने लसूडिय़ा गांव निवासी राय सिंह तंवर द्वारा 7 दिन पूर्व पत्नी को लेकर फरार होने की सूचना भोजपुर थाने में दी थी। जब सोशल मीडिया के माध्यम से शव के टुकड़ों की जानकारी मिली तो महिला का पति घटनास्थल पहुंचा और महिला के कपड़े, चप्पल से पहचान पत्नी के रूप में की। पुलिस ने बताया कि शव करीब चार-पांच दिन पुराना है, हत्या कहां की, इसकी जांच की जा रही है।

Read More: डबल मर्डर: खून से सनी मां-बेटी की लाश देख कांप उठा कलेजा, पढि़ए, हैवानों ने कैसे मचाया कोहराम

पुलिस ने हत्या व साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया है। अलग-अलग टुकड़ों में अवशेष मिलने पर जांच चल रही है। जांच के लिए अवशेष भेजने की कार्रवाई की जाएगी। अभी किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं। मध्य प्रदेश के भोजपुर एक टीम जाएगी, उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विवेक सोनी, थानाधिकारी, घाटोली



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.