Breaking News
recent

फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

बाड़मेर. पीसीपीएनडीटी टीम व स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिकॉय ऑपरेशन के दौरान भ्रूण लिंगजांच में फरार आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया।

जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि 29 मई 2018 को पीसीपीएनडीटी टीम ने डीसा गुजरात के कृष्णा हॉस्पिटल में गर्भवती महिला की भ्रूण लिंगजांच कर लडकी होना बताए जाने पर कार्यवाही की।

इस दौरान आरोपी हंगामा करते हुए मौके से फ रार हो गया। टीम ने मंगलवार को आरोपी परेश कुमार पटेल को डीसा, गुजरात से गिरफ्तार कर बाड़मेर लाया। जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक अजय कुमार कल्याण ने बताया कि प्रकरण में आरोपी जतिन भाई पटेल फ रार चल रहा है। टीम उसकी तलाश में जुटी है।

55 हजार की आर्थिक सहायता मंजूर

बाड़मेर. अग्नि पीडि़त को उपखंड अधिकारी की अभिशंषा पर 55 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने पोकरासर निवासी उदाराम को आकाशीय बिजली गिरने से पशु क्षति होने पर 55 हजार रुपए की आर्थिक मदद मंजूर की है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.