Breaking News
recent

सोनू निगम को हुई ये अजीब ऐलर्जी, चेहरा हुआ खराब...तुरंत अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड सिंगर sonu nigam की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। इस वक्त सोनू का इलाज चल रहा है। इस बारे में खुद सोनू ने Social Media के जरिए जानकारी दी है।

 

sonu-nigam-got-ill

सोनू निगम ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इस फोटो में सोनू ऑक्सीजन मास्क पहनकर अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'आप सभी के प्यार और कंसर्न के लिए धन्यवाद, मैं पिछले दिनों एक कंसर्ट से लौटा हूं। मुझे ये तस्वीर शेयर करने में कोई झिझक नहीं है।'

 

sonu-nigam-singer

सोनू निगम ने आगे लिखा, 'ये हम सबके लिए एक सबक है। कभी भी एलर्जी को लेकर कोई चांस नहीं लें। खासतौर से मेरे केस में सीफूड को लेकर। अगर नानावटी अस्पताल मेरे पास नहीं होता तो ये समस्या गंभीर हो सकती थी। Happy and Healthy life to everyone।'

 

sonu-nigam-songs

बताया जा रहा है कि सोनू निगम मुंबई के एक मशहूर रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। लेकिन सोनू को एलर्जी की एक प्रॉब्लम के बाद एडमिट होना पड़ा। हालांकि अब उनकी तबियत में सुधार है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.