मानपुर. थानांतर्गत पांचोली गांव में गुरुवार को एक विवाहिता द्वारा अपने दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद खुद फंदे पर झूलकर आत्महत्या करने के मामले में मृतका के भाई ने पति, जेठ, जेठानी व सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर तीनों शवों को पीहर पक्ष के लोगों को सौंप दिए है। गौरतलब है कि मानपुर थानांतर्गत पांचोली गांव में एक विवाहिता ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद खुद फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी। घटना का पता शाम को मजदूरी से लौटे पति हरीश जोगी ने अंदर से दरवाजा बंद होने व चिल्लाने के बावजूद भी कोई हलचल नहीं होने की जानकारी दी तो ग्रामीणों ने पति हरीश जोगी की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर देखा तो पत्नी प्रियंका (25) का शव फंदे से लटका हुआ था तथा बेटी काजल (3) व डेढ़ वर्षीय बेटे शेखर का शव जमीन पर पड़ा मिला।
जानकारी मिलते ही पुलिस मय जाप्ते के मौके पहुंची। जहां तीनों शवों को कब्जे में लेकर मौका मुआयना किया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिकराय रवाना कर कमरे को सील कर दिया था।
घटना से फैल गई थी सनसनी
पांचोली में मां व दो मासूम बच्चों की मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों का बड़ी तादात में घटनास्थल पर पहुंचना शुरू हो गया था।
एक कार व ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी
लालसोट. क्षेत्र में चोर आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मंडावरी थाना क्षेत्र से गुजरने वाले लालसोट-कोटा मेगा हाइवे पर बगड़ी टोल नाके पर खड़ी एक कार को चोर ले गए। मामले की जानकारी मिलने पर मंडावरी थाना पुलिस ने चोरी गए वाहन की तलाशी के लिए अभियान भी चलाया। इसी तरह लालसोट थाना क्षेत्र के देवली गांव में ईंट भट्टा के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली को चोर मंगलवार रात्रि को ले गए। देवली निवासी मीठालाल मीना ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। (नि.प्र.)





No comments:
Post a Comment