Breaking News
recent

पाकिस्तान से लाई ज्योत, हिन्दुस्तान में जलेगी अखण्ड

मुल्कों में बैर के बीच आवाम जगा रही अखण्ड ज्योत

- पाकिस्तान के ब्लोचिस्तान के हिंगलाज शक्तिपीठ से आई अखण्ड ज्योत से बाड़मेर मंदिर में होंगे प्राण प्रतिष्ठित
बाडमेर पत्रिका.

धर्म-मजहब की लड़ाई और भारत-पाकिस्तान दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच लाख कटुता के बीच कभी-कभी सौहार्द की एेसी ज्योत जलती है जिससे दोनों देशों में बसे लोगों के बीच का भाईचारा रोशन होता नजर आता है। लगता है कि मुल्क भले ही आपस में बैर पाले हैं, आम लोगों के दिल में प्यार और विश्वास है। बुधवार को बाड़मेर में एेसा ही पल होगा जब पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान से आई पवित्र ज्योत से यहां के हिंगलाज माता मंदिर की ज्योति प्रज्ज्वलित होगी और मूर्ति में वैदिक मंत्रों के साथ प्राण प्रतिष्ठि होंगे।
बाड़मेर शहर के नरगासर के पास ब्रह्मक्षत्रिय समाज (खत्री समाज ) की कुलदेवी हिंगलाज माता के मंदिर का निर्माण हुआ। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए वैदिक कर्म अनुसार इसके पूर्वज मंदिर की अखण्ड ज्योत लाई जाती है जिसकी ज्योत पहली बार जब नए मंदिर की ज्योत से मिलती है तो प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा होती है। खत्री समाज की कुलदेवी हिंगलाज माता का मंदिर पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान में है। समाज ने तय किया कि ज्योत पाकिस्तान से लाई जाएगी। एेसे में वीजा बनाकर प्रतिनिधि को पाकिस्तान भेजा गया। वहां से मूल मंदिर से ज्योत लेकर थार एक्सप्रेस से प्रज्जवलित ज्योत सुरक्षित बाड़मेर लाई गई है। बुधवार को इस ज्योत से नए मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी।

पाकिस्तान में हिंगलाज मंदिर
पाकिस्तान के ब्लोचिस्तान में यह मंदिर है। पाकिस्तान में हिन्दू ही नहीं मुस्लिम भी इस मंदिर में दर्शन को पहुंचते हैं। भारत-पाक विभाजन 1947 के बाद भी हिंगलाज माता के भक्त बड़ी संख्या में भारत में है। थार एक्सपे्रस के संचालन बाद बड़ी संख्या में भक्त हिंगलाज माता के दर्शन को पाकिस्तान जा रहे हंै। पाकिस्तान में भी नवरात्रा व अन्य विशेष दिनों में हजारों लोग यहां पहुंचते हंै।

गडरारोड़ में विराजे है कान्हा
करीब एक साल पूर्व गडरारोड़ में ढाट महेश्वरी समाज ने भी एेसा ही उदाहरण पेश किया जब पाकिस्तान से आई कान्हा की मूर्तियों को यहां ठाट-बाट से प्राण प्रतिष्ठित किया गया।

ज्योत पाकिस्तान से लाए हैं

ज्योत पाकिस्तान के हिंगलाज माता मंदिर से लाई गई है। बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस पवित्र ज्योत के दर्शन को बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं।- कन्हैयालाल डलोरा, मीडिया प्रभारी आयोजन कमेटी



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.