कोटा . बोरखेड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए ऐसी गैंग का पर्दाफाश किया जो दिन में मजदूरी करते थे और रात में चोरियां। पुलिस ने गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि शहर में बढ़ रही चोरियों को देखते हुए एएसपी राजेश मील के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों पर निगरानी शुरू की। इस दौरान कुछ लोग संदिग्ध नजर आए जो दिन में मजदूरी करते थे और रात में चोरी। पुलिस ने मुकेश उर्फ कोरिया, विनोद, कमलेश, दीपक उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उन्होंने डेढ़ दर्जन वारदातें करना कबूल किया।
शहर में दोहरे हत्याकांड जैसी वारदात नहीं हो
कोट कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन व महासचिव अशोक माहेश्वरी के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमण्डल शहर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव से मिला और स्टेशन क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड जैसे अपराधों की पुनरावृति न हो इसके लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।
पुलिस अधीक्षक को बताया कि दोहरे हत्याकांड से आमजन, व्यापारियों एवं उद्यमियों में भय का वातावरण पैदा हो गया था। इस तरह की घटनाएं दुबारा न हो इसके लिए कोटा व्यापार महासंघ पुलिस प्रशासन के साथ सहयोगात्मक रूप अपनाने को तैयार है। महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभान सिंह, उपाध्यक्ष काका हरविन्द्र ंिसंह एवं कोषाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन टास्क फोर्स का गठन करे। जो कोई भी अपराध या घटना होने पर तुरन्त प्रभाव से शहर में नाकाबंदी कर दे।
व्यापार उद्योग सलाहाकार बोर्ड के निदेशक राममंत्री, छावनी चौराहा दुकानदार संघ के अध्यक्ष यश मालवीया ने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में एवं घरों में रखने वाले कर्मचारियों की आई.डी. एवं बायोडाटा का सत्यापन कर रिकार्ड में रखें।
शहर पुलिस अधीक्षक ने सलाह दी कि व्यापार महासंघ सभी बाजारों, प्रतिष्ठानों एवं घरों पर जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं है वहां लगाने की मुहिम चलाएं। गृहणियों को घर के दरवाजे बंद रखने एवं कीमती सामानों को बैंक लॉकर में रखने की सलाह दे। सीसी टीवी कैमरों को अपने मोबाइलों से कनेक्ट रखें। बाजारों में सीपीओ लगवाएं। जल्द पुलिस प्रशासन व्यापार महासंघ के साथ मिलकर सेमिनार का आयोजन करेगा, जिसमें शहर के आमजन के सुरक्षा व्यवस्था के बारे में चर्चा की जाएगी। प्रतिनिधिमण्डल में करीब 48 संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment