सवाई माधोपुर:रविवार को आंदोलनकारियों ने सर्दी से निपटने के लिए भी इंतजाम किए। रविवार को ओढऩे के लिए कम्बल व बिछाने के लिए दरियां लाई गई। इसके अलावा ट्रेक पर अलाव जलाने के लिए लकडिय़ां भी लाई गई। इसके अलावा टेंट भी बढ़ाए गए है। ताकि सर्दी से भी बचा जा सके।
रेल रोकने से दिहाड़ी मजदूर पर रोजी-रोटी का संकट
सवाईमाधोपुर. केन्द्रीय श्रमिक संगठन ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) कमेटी ने गुर्जर समुदाय की ओर से रेल रोकने की घटना पर रोष जताया है। पदाधिकारियों ने बताया कि रेल रोकने से दिहाड़ी मजदूरों पर रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जिला सचिव रामगोपाल गुणसरिया ने बताया कि गुर्जर समाज के लोगों को रेलवे ट्रेक छोडऩे व वाजिब मांगों का संसद या विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन करने पर जोर दिया।
जर्सी पाकर खिले चेहरे
सवाईमाधोपुर. राप्रावि बसोखुर्द में रविवार को पहली से पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत बालक-बालिकाओं को जर्सी वितरण किया गया। भामाशाह जगमोहन भूरी पहाड़ी वाले ने बच्चों को जर्सी बांटी। इस अवसर पर हन्डूराम पटेल, रामसहाय पटेल, रामनारायण पटेल, सीयाराम मीना, प्रधानाध्यापिका एरंता मीणा व गिर्राजप्रसाद आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment