Breaking News
recent

जोहड़ में डूबने से दो साल के मासूम की मौत, बुझ गया घर का इकलौता चिराग, घर में मातम

सीकर।

जिले के पाटन कस्बे में जोहड़ में डूबने से एक दो साल के मासूम की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बच्चा घर से निकलकर 100 मिनट दूर जोहड़ के पास पहुंच गया। परिजनों को पता चलने पर उन्होंने तलाश की तो जोहड़ में बच्चे का शव तैरता हुआ मिला। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मासूम परिवार का इकलौता बेटा था। जानकारी के अनुसार पाटन कस्बे के वार्ड नंबर 5 निवासी पेब सिंह राव का दो साल का पुत्र भंवर सिंह घर से 100 मीटर स्थित ह्रदयेश्वरी जोहड़ी के पास चला गया। घर पर बच्चा नहीं मिलने पर परिजनों में हडक़ंप मच गया और घर के आस-पास उसकी तलाश शुरू की लेकिन बच्चा नहीं मिला। जिसके बाद परिजन जोहड़ के पास पहुंचे वहां बच्चे का शव देखा तो तुरंत ही उसे बाहर निकाला जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार का इकलौता था भंवर, घर में मचा कोहराम
भंवर परिवार का इकलौता बेटा था। वहीं बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.