Breaking News
recent

वीरू के वार से चिढ़े हेडन, कहा- हम ही वर्ल्ड चैंपियन हैं, हल्के में न लें

नई दिल्ली। पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन के दौर में ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड क्रिकेट की सिरमौर टीम बनी रही। लेकिन आज कंगारू टीम क्रिकेट इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। हेडन-पोटिंग के दौर में कंगारू टीम जहां भी खेलती थी, जीत ऑटोमेटिक ऑस्ट्रेलिया के खाते में आ जाती थी।

एक दौर ऐसा था जब कहां जाता था कि की टीम ऑस्ट्रेलिया मशीन की तरह खेलती है, लेकिन आज हालात उसके बिल्कुल उलट हैं। आज कंगारुओं को अपने घर में भी हार मिल रही है। हेडन विकेट पर जब खड़े हो जाएं तो रन अपने आप बनने शुरू हो जाते थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की खस्ता हालत पर हेडन भी दुखी हैं।

मैथ्यू हेडन एक विज्ञापन को देख गुस्सा हो गए हैं, जिसमें वीरेंद्र सहवाग कंगारुओं को बेबी सिटिंग करते नजर आ रहे हैं।इस मामले में कभी विश्व रिकॉर्डधारी कहलाने वाले हेडन से रहा नहीं गया और इस दिग्गज ने भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज सहवाग को चेतावनी दे डाली। हेडन ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को बहुत हल्के में न लें।

वीरू के वार से चिढ़े हेडन, कहा हम ही वर्ल्ड चैंपियन हैं

ऑस्ट्रेलिया की टीम 24 फरवरी से शुरू हो रही दो टी-20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारत दौरे पर आने वाली है। इससे पहले सीरीज के ऑफिशियल प्रसारणकर्ता चैनल ने एक प्रमोशनल वीडियो लॉन्च कर किया, जिसमें वीरेंद्र सहवाग कंगारू खिलाड़ियों की टांग खींचते नजर आ रहे हैं।

पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे में टिम पेन और ऋषभ पंत के बीच मैदान पर जमकर नोंक झोक हुई थी। टिम पेन ने ऋषभ पंत को बेबी सिटर बताया था। इसके बाद ऋषभ पंत ने उनको अपने ही अंदाज में जवाब दिया। एक दिन बाद मैदान पर ऋषभ पंत को साथियों से यह पूछते हुए सुना गया था कि क्या तुमने कभी क्रिकेट के खेल में 'अस्थायी कप्तान' शब्द सुना है।

चर्चित बेबी सिटिंग मामले के बाद सहवाग बच्चों की एक कंगारू टीम के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं, जिसमें वह ऑस्ट्रेलिया की जर्सी पहने बच्चों को गोद में रखे हुए हैं।

प्रोमो में सहवाग यह कहते दिख रहे हैं - 'जब हम ऑस्ट्रेलिया गए थे, तो उन्होंने पूछा था बेबी सिटिंग करोगे? हमने कहा सबके सब आ जाओ.' वीरू का इशारा ऑस्ट्रेलिया में ऋषभ पंत और टिम पेन के बीच हुई स्लेजिंग को लेकर है।

कंगारुओं की बेबी सिटिंग से खफा हेडन ने ट्वीट कर कहा- ऑस्ट्रेलिया को कभी मजाक में न लो वीरू ब्वॉय.... जरा याद रखना, हम मौजूदा वर्ल्ड कप विजेता हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.