Breaking News
recent

जमीन पर कब्जा करने की शिकायत

सवाईमाधोपुर. बसोखुर्द के लोगों ने शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की है। लोगों ने बताया कि कुछ प्रभाव शाली लोगों ने अवैध तरीके से गनी, छुट्टन आदि की ऐण्डा में खातेदारी की भूमि पर कब्जा कर लिया है और वे लोग जुताई कार्य कर रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों को कई बार अव गत कराया है। पर कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष है। इस दौरान मस्त राम मीणा, राम हेत व चिरंजी लाल आदि मौजूद थे।


भारत गौरव यात्रा रैली
सवाईमाधोपुर. एबी वीपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर भारत गौरव यात्रा रैली की अनुमति प्रदान करने की मांग। यह रैली शनिवार से जिला मुख्यालय से निकाली जाएगी। जिला संयोजक चंचल शर्मा व विभाग संयोजक अमन चौधरी ने बताया कि यात्रा शनिवार सुबह 9 बजे सरस पार्लर से शुरू होगी। इसकी तैयारी कर ली गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.