Breaking News
recent

देर रात धमाकों से सहमें लोग, पाकिस्तान ने खाली करवाए सीमावर्ती गांव, सीमा के पास मंडराए पाक फाइटर प्लेन

श्रीगंगानगर।
पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के सीमावर्ती गांव ठूठेवाली में सन्नाटा पसरा है। खेतों में किसान दिखाई नहीं दे रहे। गांव से वाहनों की आवाजाही भी ठप है और रात को रोशनी नहीं दिखाई देती। ऐसे में माना जा रहा है कि किसी योजना के चलते पाक ने अपने सीमावर्ती गांवों को खाली करवाया है।

 

भारतीय सीमा के पास मंडरा रहे पाक सेना के फाइटर विमान
भारतीय सीमा के पास रात को पाक सेना के फाइटर विमान मंडरा रहे हैं। इसकी पुष्टि अन्तरराष्ट्रीय सीमा के अनूपगढ़, घड़साना और रायसिंहनगर क्षेत्र के गांवों में शनिवार रात गूंजे धमाकों की आवाज से हुई है। पाक क्षेत्र में शनिवार रात करीब 2.33 बजे दो मिनट के अंतराल पर दो धमाके हुए। गूंज भारतीय क्षेत्र में सुनाई दी। आवाज इतनी तेज थी कि सीमावर्ती गांवों में घरों के गेट और खिड़कियां तक हिल गए। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। अफसरों ने रविवार सुबह सीमा क्षेत्र की चौकियों तथा तारबंदी के नजदीक निरीक्षण कर जवानों को सतर्क कर दिया। रविवार देर शाम बीएसएफ ने धमाकों का कारण सुपरसोनिक विमान हैं। विमान के सोनिक बूम के कारण बम जैसी आवाज हुई।

 

क्या है सोनिक बूम
फाइटर विमान की गति ध्वनि की गति से तेज होती है तो जोरदार धमाका होता है। इसे सोनिक बूम कहा जाता है। आवाज बम जैसी ही होती है।


इधर, सीमावर्ती गांवों में हालात सामान्य
श्रीगंगानगर जिले के हिन्दुमलकोट सीमा चौकी के समीप जीरो लाइन के पिलर 278 के समीप पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग की घटना के बाद आसपास के गांवों में रविवार को माहौल सामान्य रहा। इस मामला ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सीमा पर ऐसे मामले होना कोई बड़ी बात नहीं है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.