Breaking News
recent

स्वाइन फ्लू से ग्रामीणों में भय,चिकित्सा टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

जैसलमेर/पोकरण. क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मरीजों ने एक तरफ चिकित्सा प्रशासन की नींद उड़ा दी है दूसरी ओर ग्रामीणों में भय व दहशत का माहौल देखा जा रहा है। ग्राम पंचायत बांधेवा के थेबों की ढाणी में दो बच्चों की मौत व बांधेवा के पास ही स्थित राजमथाई ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच अप्पीदेवी के स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाए जाने पर राजमथाई गांव में ग्रामीणों में स्वाइन फ्लू को लेकर भय व्याप्त हो गया है। गौरतलब है कि गत एक माह में क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक स्वाइन फ्लू के पॉजीटिव मरीज पाए गए हैं।
चिकित्सा विभागीय टीम पहुंची राजमथाई
राजमथाई में गुरुवार की शाम स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मरीज पाए जाने की सूचना पर शुक्रवार को पोकरण से चिकित्सा विभाग की टीम राजमथाई पहुंची। ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.रतनलाल मीणा, महिपालदान चारण, मोहनलाल, एएनएम सरला, सुमित्रा, सरोज ने स्वाइन फ्लू मरीज के परिवार तथा आस पड़ोस में निवास कर रहे लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। उन्होंने बुखार से पीडि़त लोगों की स्लाइड ली तथा आसपास निवास कर रहे सभी लोगों को जुकाम, बुखार से पीडि़त पाए जाने पर टेमीफ्लू की दवा दी। टीम की ओर से 100 घरों का सर्वे कर टांकों में टेमीफोस डाली गई। आयुर्वेद विभाग की ओर से गांव में आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया।

संविदाकर्मियों ने नियमितीकरण की मांग उठाई
जैसलमेर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के प्रवास के दौरान डॉ. हितेश चौधरी व जैसलमेर एनसीडी उपाध्यक्ष मुकेश दैया के नेतृत्व में जवाहर अस्पताल में कार्यरत फिजियोथेरेपिस्ट व रिहेबिलिटेशन कार्मिकों की ओर से के नेतृत्व में संविदा नर्सिंग कर्मियों ने लोकसभा चुनाव से पहले लम्बित भर्ती को पूर्ण कर नियमित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि रिहेबिलिटेशन कार्मिक व नर्सिंगकर्मी लम्बे समय से अल्पवेतन व संविदा प्रथा का दंश झेल रहे हैं । इस दौरान डॉ. रवेशी चारण, कपिल महेचा, दिलीप कुमार, ओमप्रकाश, मेघा गर्ग, मदनलाल गोयल, चौथसिंह भाटी, सुरेश भार्गव, जगदीश सिंह, दिनेश सोनी, विजेन्द्र सिंह एवं अन्य नर्सेज उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.