Breaking News
recent

चोर बना रहे हैं विद्यालयों को निशाना

बांदीकुई/ बसवा. उपखण्ड क्षेत्र में स्थित राजकीय विद्यालयों पर इन दिनो ंचोरों की नजर है। चोर रात्रि को विद्यालयों को सूना देख चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं। रविवार रात को राजकीय प्राथमिक विद्यालय चीमापुरा में रसोईघर का ताला काटकर चोर एक भरा एवं एक खाली गैस सिलेण्डर ले गए। घटना का पता विद्यालय प्रशासन को सोमवार सुबह दरवाजा खुला दिखाई देने पर लगा। इस सम्बंध में प्रधानाध्यापक बबीता ने विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया है। इसी प्रकार राजकीय प्राथमिक विद्यालय महादेवपुरा में भी चोर तीसरी बार विद्यालय को निशाना बनाकर सामान चुरा ले गए। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सैनी ने बताया कि चोर दान पात्र को उठाकर पीछे खेत में डाल गए और उसमें रखी राशि को निकाल कर ले गए। 45 किलो गेहंू का कटटा चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले दो बार हुई चोरी में 2 सिलेण्डर व कुकर चुराकर ले गए थे। चोरों ने कार्यालय एवं पोषाहार कक्ष के ताले तोड़कर अन्य सामान भी ले जाने का प्रयास किया। इसी प्रकार राजकीय प्राथमिक विद्यालय झूरावतों की ढाणी में भी चोर ताला तोड़कर एक गैस सिलेण्डर ले गए। ( नि.स.)

दो दुकानों के टूटे ताले, नकदी पार
नांगल राजावतान . थाना क्षेत्र के गांव पापड़दा के हापावास चौराहे पर रविवार रात चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस गश्ती वाहन आने से चोर नकदी के अलावा अन्य सामान ले जाने में कामयाब नहीं हो सके। थानाधिकारी रजत खींची ने बताया कि चोरों ने श्यमसुन्दर शर्मा व कल्याण मीना की परचून व मिष्ठान भण्डार की दुकानों के ताले तोड़कर अन्दर प्रवेश किया। इस दौरान पुलिस वाहन आने से चोर उन दुकानों से नकदी ही लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीपी से ऑयल एवं तांबा चोरी
बडिय़ाल कलां. ग्राम पंचायत नंदेरा में किशनपुरा रोड स्थित झज्जर ढाणी में गत रात्रि को चोर विद्युत डीपी से उपकरण ले गए। ग्रामीणों ने नंदेरा जीएसएस एवं पुलिस को सूचना दी। बच्चूराम सैनी ने बताया कि ढाणी में लगी विद्युत डीपी से चोर ऑयल एवं कॉपर सहित अन्य सामान ले गए। सुबह खेत मेेंं सामान बिखरा हुआ मिला। इस पर नंदेरा जीएसएस पर सूचना दी।


दो भैंस झुलसी
महुवा. क्षेत्र के राजगढ़ गांव में रविवार रात्रि अज्ञात कारणों से एक छप्पर पोस में आग लग गई। आग से दो भैंस झुलस गई। जानकारी के अनुसार रूपराम मीणा के घर के बगल में बने छप्पर पोस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे उसके अंदर बंधी दो भैस झुलस गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.