Breaking News
recent

एमजीएच में सीवरेज हौदियों की होगी सफाई, एक और हौदी बनेगी

 

जोधपुर. शहर के महात्मा गांधी अस्पताल में आए दिन सीवरेज लाइन के ओवर फ्लो होने की समस्या को लेकर बुधवार को महापौर घनश्याम ओझा ने निगम अधिकारियों व एमजीएच चिकित्सकों के साथ अस्पताल का दौरा किया। महापौर घनश्याम ओझा ने बताया कि महात्मा गांधी अस्पताल की सीवरेज लाइन आए दिन चॉक हो जाती है जिससे गंदा पानी अस्पताल परिसर और वार्ड में फैल जाता है। इससे यहां आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। घनश्याम ओझा ने निगम अधिकारी को निर्देश दिए कि अस्पताल की समस्त सीवरेज हौदियों की सफ ाई करवाएं। साथ ही इसके लिए एक अलग से सीवरेज होदी बना कर समस्या का अस्थाई समाधान करें। ओझा ने कहा कि स्थाई समाधान के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अस्पताल की सीवरेज और ड्रेनेज को दुरुस्त करने का प्लान तैयार करने के लिए कहा जाएगा। प्लान के अनुसार निगम सीवरेज लाइन को सुधारने का कार्य करेगा। जिसकी लागत अस्पताल प्रशासन की ओर से वहन होगी। इस मौके पर एसई संपत मेघवाल, एक्सईएन सुधीर माथुर व अस्पताल प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। महापौर घनश्याम ओझा ने बुधवार को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने के पास चल रहे सीवरेज लाइन मरम्मत कार्य का जायजा लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.